संकटग्रस्त श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश छोड़कर भाग गए हैं। वह भागकर मालदीव पहुंचे हैं। एएफपी समाचार एजेंसी ने अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी है। वहीं, आज देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के बाद बाढ़ की समस्या उत्पन्न हो गई है। साथ ही आज सुपरमून का दीदार होगा। चंद्रमा की कक्षा उसे पृथ्वी के सामान्य से अधिक करीब लाएगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश से हुए फरार, देश के कई राज्यों में आज बारिश का अलर्ट, पढ़ें अहम समाचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश से हुए फरार
संकटग्रस्त श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश छोड़कर भाग गए हैं। वह भागकर मालदीव पहुंचे हैं। एएफपी समाचार एजेंसी ने अधिकारियोंके हवाले से यह खबर दी है। वह किस तरह भागने में कामयाब रहे, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। हाल ही में राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शनकारियों के कब्जे के बाद राजपक्षे यहां से भागकर किसी अज्ञात जगह चले गए थे। उनके इस्तीफे का 13 जुलाई यानी आज आधिकारिक एलान होना था। पढ़ें पूरी खबर...
भारी बारिश से हाहाकार
गुजरात और महाराष्ट्र समेत देश के 22 से अधिक राज्यों में बारिश और बाढ़ के चलते सामान्य जनजीवन पटरी से उतर गया है। महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। गुजरात के कई हिस्सों में पिछले चार दिनों से बाढ़ जैसे हालात हैं। पिछले 24 घंटे में यहां छह लोगों की मौत हो चुकी है, अब तक 69 लोगों की जान जा चुकी है। गुजरात, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...
आज रात होगा सुपरमून का दीदार
यदि आप पिछले माह सुपरमून (Supermoon) देखने से चूक गए हैं, तो आज दोबारा इसका दीदार होगा। बुधवार को चंद्रमा की कक्षा उसे पृथ्वी के सामान्य से अधिक करीब लाएगी। इस खगोलीय घटना को सुपरमून कहा जाता है। यह एक खगोलीय घटना है जिसके दौरान चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होता है। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली में आज भी मिल सकती है बारिश की फुहारों से राहत
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा। विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई है। राजधानी में मंगलवार की सुबह लोगों के लिए राहत भरी रही। अलसुबह से ही बादलों ने आसमान में डेरा डाले रखा। बारिश की हल्की फुहारों के साथ दोपहर तक मौसम खुशनुमान बना रहा। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और धूप निकलने के साथ बढ़ी उमस ने लोगों के लिए आफत कर दी। पढ़ें पूरी खबर...