फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG Records: पहले वनडे मैच में बने कई रिकॉर्ड, रोहित के 250 छक्के पूरे तो बुमराह ने आशीष नेहरा को पीछे छोड़ा

Wed, 13 Jul 2022 02:11 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 13 Jul 2022 02:11 PM IST
सार

पहले वनडे मैच में इंग्लैड को 110 रन के अंदर आउट करके भारत ने 10 विकेट से मैच जीत लिया। टीम इंडिया की इस जीत के साथ ही कई रिकॉर्ड बने। रोहित शर्मा से लेकर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने भी कई कीर्तिमान बनाए। 
 

विज्ञापन
IND vs ENG 1st ODI Match Stats and Records From Bowling to Batting All Details in Hindi
रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 10 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई और कई रिकॉर्ड बनाए हैं। भारत के कई खिलाड़ियों ने भी खास रिकॉर्ड अपने नाम किए। कप्तान रोहित शर्मा से लेकर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया। यहां हम इन सभी रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं। 
IND vs ENG 1st ODI Match Stats and Records From Bowling to Batting All Details in Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड की टीम इस मैच में 110 रन के स्कोर पर आउट हुई। वनडे में यह इंग्लैंड का भारत के खिलाफ सबसे छोटा स्कोर था।  इससे पहले वनडे में भारत के खिलाफ इंग्लैंड का सबसे छोटा स्कोर 125 रन था। 15 अक्टूबर 2006 को जयपुर में इंग्लैंड की टीम ने यह स्कोर बनाया था। 
IND vs ENG 1st ODI Match Stats and Records From Bowling to Batting All Details in Hindi
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में 19 रन देकर छह विकेट लिए और एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। बुमराह इंग्लैंड की धरती पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में आशीष नेहरा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 23 रन देकर छह विकेट लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG 1st ODI Match Stats and Records From Bowling to Batting All Details in Hindi
विकेट लेने के बाद बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
बुमराह भारत के लिए वनडे में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उनसे ऊपर स्टुअर्ट बिन्नी और अनिल कुंबले का नाम है। बिन्नी ने चार रन देकर छह विकेट और कुंबले ने 12 रन देकर छह विकेट लिए थे। हालांकि, बुमराह ने आशीष नेहरा के अलावा कुलदीप यादव को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 25 रन देकर छह विकेट लिए थे। 
विज्ञापन
IND vs ENG 1st ODI Match Stats and Records From Bowling to Batting All Details in Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
वनडे में इंग्लैंड की धरती पर किसी मैच में सबसे अच्छी गेंदबाजी करने के मामले में जसप्रीत बुमराह चौथे नंबर पर हैं। इस मामले में पाकिस्तान के वकार यूनिस पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने 2001 में 36 रन देकर सात विकेट लिए थे। वहीं, विन्सटन डेविस ने 51 रन देकर सात विकेट और गैरी गिलमर ने 14 रन देकर छह विकेट लिए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed