{"_id":"678f54ea9d385265c7084645","slug":"ind-vs-eng-1st-t20-2025-playing-11-prediction-captain-vice-captain-and-players-list-news-in-hindi-2025-01-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG T20 Playing 11: मोहम्मद शमी की वापसी पर रहेंगी नजरें, वॉशिंगटन और नीतीश में से किसे मिलेगा मौका?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG T20 Playing 11: मोहम्मद शमी की वापसी पर रहेंगी नजरें, वॉशिंगटन और नीतीश में से किसे मिलेगा मौका?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 22 Jan 2025 10:02 AM IST
सार
India vs England (IND vs ENG ) 1st T20 Playing Today: भारत ने कोलकाता में अबतक सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं जिसमें छह में उसे जीत मिली है, जबकि एक मैच गंवाया है। दिलचस्प बात यह है कि भारत को इस मैदान पर एकमात्र टी20 हार इंग्लैंड से ही मिली है।
भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार को कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर पांच मैचों की सीरीज का पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भारतीय टीम में वापसी करेंगे जो वनडे विश्व कप 2023 के बाद से टीम से बाहर चल रहे थे। शमी ने घरेलू क्रिकेट में खेलकर अपनी मैच फिटनेस साबित की है और अगर सबकुछ योजना के अनुसार रहा तो शमी का प्लेइंग-11 में जगह बनाना पक्का है।
2 of 7
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : अमर उजाला
भारत को हराना नहीं आसान
टी20 प्रारूप में भारत को हराना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होता है। हालांकि, भारतीय टीम के खिलाफ इस प्रारूप में जीत हासिल करने में इंग्लैंड का कोई तोड़ नहीं है। शीर्ष टीमों में इंग्लैंड ऐसी टीम है जिसका भारत के खिलाफ जीत प्रतिशत सबसे ज्यादा है। इंग्लैंड ने 24 में से 11 बार भारतीय टीम के खिलाफ जीत दर्ज की है और उसका जीत प्रतिशत 45.80 प्रतिशत है जो अन्य टीमों के मुकाबले सबसे ज्यादा है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड का जीत का प्रतिशत भी भारत के खिलाफ बेहतर है। ओवरऑल बात करें तो किसी भी टीम के लिए भारत को उसकी जमीन पर हराना आसान नहीं है। टी20 में भारत पिछले कुछ समय से अजेय चल रहा है।
3 of 7
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : BCCI
कोलकाता में भारत को इंग्लैंड से मिली है हार
कोलकाता का ईडेन गार्डेंस कई ऐतिहासिक जीत का गवाह रहा है और टी20 में यह भारत के लिए लकी ग्राउंड है। भारत ने इस मैदान पर अबतक सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं जिसमें छह में उसे जीत मिली है, जबकि एक मैच गंवाया है। दिलचस्प बात यह है कि भारत को इस मैदान पर एकमात्र टी20 हार इंग्लैंड से ही मिली है। इंग्लैंड ने 2011 में खेले गए मैच में भारत को हराया था। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम के पास अब इंग्लैंड को हराने का अवसर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
संजू सैमसन
- फोटो : BCCI
संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग
पिछले साल टी20 विश्व कप में खिताब जीत के बाद इस प्रारूप में टीम में कई बदलाव हुए हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास और शुभमन गिल के बाहर रहने से शीर्ष क्रम बदला नजर आया है। पिछले कुछ सीरीज से संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने उतर रहे हैं और इंग्लैंड के खिलाफ भी यही जोड़ी पारी का आगाज करने उतर सकती है। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव तीसरे और तिलक वर्मा चौथे स्थान पर उतरते दिखाई दे सकते हैं जैसा पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में देखने मिला था।
विज्ञापन
5 of 7
वरुण चक्रवर्ती
- फोटो : BCCI
बिश्नोई पर वरुण को मिल सकती है प्राथमिकता
मौजूदा भारतीय टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ कई युवा खिलाड़ी भी हैं। बल्लेबाजी क्रम में स्थिति काफी हद तक स्पष्ट है, लेकिन गेंदबाजी में कई विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में सही संयोजन चुनना टीम प्रबंधन के लिए चुनौती होगी। शमी के साथ अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे। स्पिनर के तौर पर टीम के पास अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई हैं। वरुण कोलकाता की पिच से अच्छी तरह परिचित हैं, ऐसे में टीम प्रबंधन बिश्नोई की जगह वरुण को चुन सकता है जिन्होंने पिछली दो सीरीज में प्रभावित भी किया है। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर की जगह नीतीश रेड्डी को मौका मिल सकता है जो बल्लेबाजी के साथ-साथ मध्यगति की तेज गेंदबाजी कर सकते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।