फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IND 1st Inning
364/5 (94 ov)
Ravindra Jadeja 4(11)*
Dhruv Jurel 19 (24)
Tea Break : Day 2 - India elected to bat

IND vs ENG: इंग्लैंड की हार से बौखलाए बॉयकॉट ने वोक्स पर साधा निशाना, क्राउली के लिए कहा- वह सुधर ही नहीं सकते

Tue, 08 Jul 2025 02:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 08 Jul 2025 02:57 PM IST
सार

वोक्स ने भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में अब तक दो मैचों में 82 ओवर फेंके और 290 रन देकर केवल तीन विकेट लिए।  क्राउली ने भारत के खिलाफ अब तक चार पारियों में एक अर्धशतक लगाया है।

विज्ञापन
IND vs ENG 3rd Test: Geoffrey Boycott frustrated by England defeat, targeted Chris Woakes and Zak Crawley
क्राउली और वोक्स - फोटो : ANI
भारत के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में मिली हार से इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ज्योफ्री बॉयकॉय निराश हैं। उन्होंने मौजूदा टीम के दो खिलाड़ियों पर खराब प्रदर्शन के लिए निशाना साधा है। बॉयकॉट ने वोक्स की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इस तेज गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ समय बीत चुका है, जबकि सलामी बल्लेबाज क्राउली के पास अपनी गलतियों से सीखने की क्षमता नहीं है।
IND vs ENG 3rd Test: Geoffrey Boycott frustrated by England defeat, targeted Chris Woakes and Zak Crawley
ज्यॉफ्री बॉयकॉट - फोटो : X/ @GeoffreyBoycott
वोक्स ने अभी तक 59 टेस्ट मैच खेले हैं और वह इंग्लैंड के मौजूदा आक्रमण में सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं। इस तेज गेंदबाज ने भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में अब तक दो मैचों में 82 ओवर फेंके और 290 रन देकर केवल तीन विकेट लिए। उन्होंने जिन तीन पारियों में बल्लेबाजी की, उनमें उन्होंने 50 रन बनाए और उनका सर्वोच्च स्कोर 38 रन है। बॉयकॉट ने ब्रिटिश दैनिक ‘द टेलीग्राफ’ में अपने कॉलम में लिखा, 'जब खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ समय बीत जाता है तो वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाता और ऐसे खिलाड़ियों को टीम में रखने से प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।'
IND vs ENG 3rd Test: Geoffrey Boycott frustrated by England defeat, targeted Chris Woakes and Zak Crawley
क्रिस वोक्स - फोटो : ANI
बॉयकॉट ने लिखा, 'क्रिस वोक्स को देखिए। उम्र बढ़ने के साथ-साथ उनकी गति कम होती जा रही है। इसकी आप उम्मीद कर सकते हैं। वह विदेश में कभी भी विकेट लेने वाले गेंदबाज नहीं रहे हैं। विदेशी जमीन पर उनका रिकॉर्ड खराब है। इंग्लैंड में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है और जब बल्लेबाज विफल रहते हैं तो उनसे रन बनाने की उम्मीद की जाती है, लेकिन उनका मुख्य कौशल गेंदबाजी है और उनका काम विकेट लेना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG 3rd Test: Geoffrey Boycott frustrated by England defeat, targeted Chris Woakes and Zak Crawley
क्राउली - फोटो : ANI
क्राउली पर निशाना साधते हुए बॉयकॉट ने कहा कि यह सलामी बल्लेबाज अब इससे ज्यादा बेहतर नहीं हो सकता। क्राउली ने भारत के खिलाफ अब तक चार पारियों में एक अर्धशतक लगाया है। बॉयकॉट ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि वह बदल सकते हैं या बेहतर हो सकते हैं। बल्लेबाजी दिमाग में होती है और दिमाग ही तय करता है कि आप बल्लेबाजी कैसे करेंगे, आप कौन से शॉट खेलने की कोशिश करेंगे, कौन सी गेंदें छोड़ेंगे। तकनीक और सोच में उनकी खामियां गहरी हैं।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed