फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG Day 1: मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन भारत ने चार विकेट खोए, पंत के पैर में लगी चोट; स्कोर 260 के पार

Wed, 23 Jul 2025 11:17 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 23 Jul 2025 11:17 PM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार से मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर मेहमानों को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। शुरुआती दिन पहली पारी में भारत ने चार विकेट खोकर 264 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG 4th Test Day 1 Highlights: India vs England Lords Match Key Highlights Analysis Record and Stats
शार्दुल-जडेजा-पंत-सुंदर - फोटो : PTI
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार से मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर मेहमानों को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। शुरुआती दिन पहली पारी में भारत ने चार विकेट खोकर 264 रन बनाए हैं। स्टंप्स के समय रवींद्र जडेजा 19  और शार्दुल ठाकुर 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
IND vs ENG 4th Test Day 1 Highlights: India vs England Lords Match Key Highlights Analysis Record and Stats
यशस्वी-राहुल - फोटो : PTI
यशस्वी-राहुल ने दिलाई अच्छी शुरुआत
यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने भारत को पहली पारी में अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले सत्र में इंग्लैंड के गेंदबाजों पर नियंत्रण बनाए रखा, लेकिन दूसरे सत्र में इंग्लैंड ने वापसी की और भारत को पहला झटका दिया। क्रिस वोक्स ने केएल राहुल को जैक क्राउली के हाथों कैच कराया। वह 98 गेंदों में चार चौके की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आठ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले लियाम डॉसन ने यशस्वी जायसवाल को हैरी ब्रूक के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई। वह 107 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 12वां पचासा 96 गेंदों में पूरा किया। 
IND vs ENG 4th Test Day 1 Highlights: India vs England Lords Match Key Highlights Analysis Record and Stats
शुभमन गिल - फोटो : PTI
गिल 12 रन बनाकर आउट
दूसरे सत्र में भारत ने तीन विकेट गंवाए। केएल और यशस्वी के अलावा चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान शुभमन गिल भी आउट हो गए। उन्हें बेन स्टोक्स ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ 12 रन बना पाए। तीसरे सत्र में ऋषभ पंत और साई सुदर्शन ने मोर्चा संभाला। दोनों ने 72 रन जोड़े, लेकिन पंत चोटिल होकर मैदान से बाहर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG 4th Test Day 1 Highlights: India vs England Lords Match Key Highlights Analysis Record and Stats
पंत - फोटो : PTI
पंत के पैर में लगी चोट
मैनचेस्टर टेस्ट के शुरुआती दिन पंत गंभीर रूप से चोटिल हो गए। उनके दाहिने पैर में चोट लगी, जिसकी वजह से काफी सूजन है। पंत के पैर से खून भी निकलता दिखा। मैदान से बाहर जाने के लिए उन्हें एंबुलेंस का इस्तेमाल करना पड़ा। वह खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। उल्लेखनीय है कि पंत को पिछले टेस्ट मैच में भी चोट लगी थी। उनकी अंगुली में चोट लगी थी, जिसके बाद उनकी जगह ध्रुव जुरेल को विकेटकीपिंग करते देखा गया था। अब उनके पैर में भी चोट लग गई है। पंत को रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा। उन्होंने 48 गेंदों में 37 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके और एक छक्का निकला। 
विज्ञापन
IND vs ENG 4th Test Day 1 Highlights: India vs England Lords Match Key Highlights Analysis Record and Stats
साई सुदर्शन - फोटो : PTI
सुदर्शन ने जड़ा करियर का पहला पचासा
पहले दिन जायसवाल के अलावा साई सुदर्शन ने अर्धशतक जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर का पहला पचासा है। उन्हें भी स्टोक्स ने ही अपना शिकार बनाया। वह ब्रायडन कार्स के हाथों कैच आउट हुए। सुदर्शन ने इस दौरान 151 गेंदों में सात चौकों की मदद से 61 रन बनाए। फिलहाल क्रीज पर रवींद्र जडेजा 37 गेंदों में 19 और शार्दुल ठाकुर 36 गेंदों में 19 रन बनाकर मौजूद हैं। खराब रोशनी के कारण पहले दिन का खेल जल्दी समाप्त हो गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed