{"_id":"686211e1131557a8720c663a","slug":"ind-vs-eng-bumrah-3-tests-ab-de-villiers-lashed-out-at-indian-team-management-gave-dale-steyn-example-2025-06-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: 'बुमराह तीन मैच खेलेंगे', डिविलियर्स ने गंभीर और टीम मैनेजमेंट को लताड़ा, डेल स्टेन का दिया उदाहरण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: 'बुमराह तीन मैच खेलेंगे', डिविलियर्स ने गंभीर और टीम मैनेजमेंट को लताड़ा, डेल स्टेन का दिया उदाहरण
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 30 Jun 2025 09:56 AM IST
सार
बुमराह के इस दौरे पर सिर्फ तीन टेस्ट खेलने से टीम इंडिया को अन्य दो मैचों में किसी अलग गेंदबाज के साथ उतरना पड़ेगा और इंग्लैंड की टीम इसका फायदा उठा सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
डिविलियर्स, बुमराह और स्टेन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दो जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। टीम इंडिया को लीड्स में पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट पर बात की थी और उन्हें तीन टेस्ट खिलाने की बात कही थी। हालांकि, गंभीर के इस बयान और फैसले से दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स खुश नहीं दिखे। उन्होंने गंभीर और भारतीय टीम मैनेजमेंट को निशाने पर लिया है। साथ ही पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन का उदाहरण देकर बुमराह के वर्कलोड को भी उसी तरह मैनेज करने के लिए कहा।
2 of 5
बुमराह
- फोटो : ANI
दरअसल, बुमराह देश हो या विदेश, हर मैदान पर भारत के प्रमुख हथियार रहे हैं। हालांकि, उनके सिर्फ तीन टेस्ट खेलने से टीम इंडिया को अन्य दो मैचों में किसी अलग गेंदबाज के साथ उतरना पड़ेगा और इंग्लैंड की टीम इसका फायदा उठा सकती है। बुमराह के प्रभाव का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि लीड्स टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने पांच विकेट लिए तो इंग्लैंड की टीम ऑलआउट हो गई और दूसरी पारी में उन्हें विकेट नहीं मिला तो इंग्लिश टीम ने रन चेज कर लिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी बुमराह ही प्रमुख गेंदबाज रहे थे।
3 of 5
डेल स्टेन
- फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान रह चुके डिविलियर्स ने भी एक वक्त महान गेंदबाज डेल स्टेन का वर्कलोड मैनेज किया था। स्टेन जिस भी सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की टीम का हिस्सा होते थे तो वह सभी मैच खेलते थे। यही वजह है कि डिविलियर्स भारतीय टीम प्रबंधन के फैसले से सहमत नहीं हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, बुमराह संभवत: इस समय सभी प्रारूपों में दुनिया का शीर्ष गेंदबाज हैं। इसलिए यह फैसला करना काफी मुश्किल है कि उन्हें आराम देने का तरीका क्या है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बुमराह
- फोटो : ANI
उन्होंने कहा, 'मेरी राय में टेस्ट क्रिकेट खेल का सर्वोच्च प्रारूप है। मेरे विचार से बुमराह की सबसे ज्यादा जरूरत इस टेस्ट सीरीज में है कि वह पांचों मैच खेलें (क्योंकि टीम युवा है)।' स्टेन का उदाहरण देते हुए डिविलियर्स ने कहा कि बुमराह को कम महत्वपूर्ण टी20 और वनडे मैचों के लिए आराम दिया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा, 'हम डेल स्टेन के साथ यही किया करते थे। उन्हें कम महत्वपूर्ण टी20 और वनडे सीरीज में आराम दिया जाता था। स्टेन को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत के खिलाफ उनके घर में बड़ी टेस्ट सीरीज के लिए तैयार रहने के लिए कहा जाता था। कुछ हद तक न्यूजीलैंड के खिलाफ भी, यह तब की रैंकिंग पर निर्भर करता था।'
विज्ञापन
5 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : PTI
डिविलियर्स ने भारतीय टीम मैनेजमेंट पर खिलाड़ियों का ठीक से प्रबंधन नहीं करने तक के आरोप लगाए और उन्होंने सवाल किया कि ऐसा क्या हुआ जो टीम मैनेजमेंट को यह फैसला करना पड़ा। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि यह कुप्रबंधन था या शायद इसलिए कि वह हाल में चोट से लौटे हैं। हो सकता है बुमराह सर्जन के पास गए हों और उन्होंने बताया हो कि वह पांच टेस्ट मैच नहीं खेल सकते। मेरा मतलब है कि आपको इसका सम्मान करना होगा और अंत में यह टीम इंडिया पर निर्भर करता है कि वह बुमराह को अच्छी तरह से किस प्रकार मैनेज कर सकते हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।