{"_id":"6883639a686a89da0906a080","slug":"ind-vs-eng-from-ravi-shastri-to-karthik-nasser-and-atherton-veterans-saluted-spirit-of-rishabh-pant-know-2025-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rishabh Pant: रवि शास्त्री से लेकर कार्तिक-नासिर और एथरटन तक, दिग्गजों ने किया ऋषभ पंत के जज्बे को सलाम, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rishabh Pant: रवि शास्त्री से लेकर कार्तिक-नासिर और एथरटन तक, दिग्गजों ने किया ऋषभ पंत के जज्बे को सलाम, जानें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 25 Jul 2025 04:29 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में शास्त्री ने कहा, 'अगर किसी को शक था कि वह कभी टीम मैन थे, तो उन्हें यह पहली बार देखने को मिला। ऐसा करने के लिए जज्बे से भी ज्यादा की जरूरत होती है।
मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। मुकाबले के दूसरे दिन ऋषभ पंत ने गजब का जज्बा दिखाया और पैर की अंगुली टूटने के बावजूद मैदान पर उतरे। उन्होंने 54 रन की पारी खेली। इसकी हर जगह तारीफ हो रही है। भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि पंत की साहसिक पारी से न केवल उनके जज्बे का पता चलता है बल्कि इससे उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह एक बेहतरीन टीम मैन हैं। पंत ने दिसंबर 2022 में एक कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने के बावजूद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में शानदार वापसी करके कभी हार न मानने के अपने जज्बे का शानदार नमूना पेश किया था।
Trending Videos
2 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : PTI
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में शास्त्री ने कहा, 'अगर किसी को शक था कि वह कभी टीम मैन थे, तो उन्हें यह पहली बार देखने को मिला। ऐसा करने के लिए जज्बे से भी ज्यादा की जरूरत होती है। उनका मैदान पर वापस आना और इसके बाद उन्होंने जो कुछ किया वह बहुत खास था। इसके लिए यहां तक इंग्लैंड की टीम ने भी उसकी सराहना की। आप ऐसा कुछ खास करने के लिए ही जीते हैं। आप ऐसा करने के लिए ही खेलते हैं। ऐसी चीज ही आपको खास बनाती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : PTI
चौथे टेस्ट से पहले लार्ड्स टेस्ट के दौरान विकेटकीपिंग करते समय पंत की अंगुली में चोट लग गई थी। शास्त्री ने याद करते हुए कहा, 'उनसे पूछा गया कि अंगुली कैसी है, क्या आप खेलेंगे, तो उन्होंने कहा टूटा भी होता तो खेलता। इससे पता चलता है कि उन्होंने क्या किया है। उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलना पसंद है, उन्हें अपने देश के लिए खेलना पसंद है।'
4 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : PTI
पूर्व भारतीय टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने वीडियो में कहा, 'हमें उनके जैसे खिलाड़ियों की जरूरत है जो मुश्किल वक्त में आगे आ सकें। उन्होंने इतना दर्द सहने के बावजूद इतना साहस और जज्बा दिखाया। ऐसा करना कभी आसान नहीं होता।' पूर्व भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने कहा, 'एक बात तो तय है कि इंग्लैंड ऋषभ पंत को पसंद करता है। खेल में कुछ ऐसे पल होते हैं जिन्हें आप लंबे समय तक याद रखते हैं और जब वह मैदान पर थे तो ऐसा लगा कि वह पल लंबे समय तक याद रहेगा।'
विज्ञापन
5 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : PTI
पंत ने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर मिडविकेट पर छक्का लगाया और फिर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की गेंद पर कवर में चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर नासिर हुसैन ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ पर कहा, 'उन्होंने बहुत जोखिम उठाया। उनमें प्रतिभा तो है ही, साथ ही उनका दिल भी बहुत बड़ा है।' इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन ने कहा, 'पंत ने इस सीरीज में बहुत कुछ दिया है। लीड्स में दो शतक, शानदार जश्न, लेग साइड में शॉट लगाने के लिए बल्ला फेंकना और अब एक पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद अर्धशतक बनाना। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह किसी उद्देश्य के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।