{"_id":"685b7586c5c664dcd4082311","slug":"ind-vs-eng-gautam-gambhir-on-criticism-of-shardul-thakur-and-on-captain-shubman-gill-and-tail-enders-failure-2025-06-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: शार्दुल को लेकर हो रही आलोचना पर आया गंभीर का बयान, कप्तान गिल और पुछल्ले बल्लेबाजों पर भी रखी राय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: शार्दुल को लेकर हो रही आलोचना पर आया गंभीर का बयान, कप्तान गिल और पुछल्ले बल्लेबाजों पर भी रखी राय
Wed, 25 Jun 2025 09:37 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 25 Jun 2025 09:37 AM IST
सार
भारत के पुछल्ले बल्लेबाजों (आठ से 11वें नंबर का बल्लेबाज) ने दोनों पारियों को मिलाकर केवल नौ रन का योगदान दिया। गंभीर ने कहा, 'सबसे पहले मैं आपको बता दूं कि ऐसा नहीं है कि वे योगदान नहीं देना चाह रहे थे। कभी-कभी लोग असफल होते हैं और यह ठीक है।'
विज्ञापन
शुभमन गिल-गौतम गंभीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के लिए किसी एक को जिम्मेदार ठहराने से मना कर दिया। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने अपने ऊपर उठ रहे सवालों का खुलकर जवाब दिया। भारतीय कोच ने अपने खिलाड़ियों का पूरा समर्थन किया और भरोसा जताया कि वे अगले मुकाबले में जरूर वापसी करेंगे। भारत को लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अब अगला टेस्ट दो जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा।
भारतीय टीम
- फोटो : ANI
भारत के पुछल्ले बल्लेबाजों (आठ से 11वें नंबर का बल्लेबाज) ने दोनों पारियों को मिलाकर केवल नौ रन का योगदान दिया। गंभीर ने कहा, 'सबसे पहले मैं आपको बता दूं कि ऐसा नहीं है कि वे योगदान नहीं देना चाह रहे थे। कभी-कभी लोग असफल होते हैं और यह ठीक है। मुझे पता है कि यह निराशाजनक है और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि मुझे लगता है कि वे खुद बहुत निराश हैं। क्योंकि वे जानते थे कि हमारे पास मौका है। अगर हम पहली पारी में 570 या 580 रन बना लेते तो हम दबदबा बना सकते थे।'
भारतीय टीम
- फोटो : ANI
गंभीर ने किसी खिलाड़ी पर अंगुली उठाने या कुछ सितारों के खराब प्रदर्शन को लेकर कोई टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि टीम एकसाथ जीतती है और एक साथ ही हारती है। उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं है कि वे नेट्स पर भी कड़ी मेहनत नहीं कर रहे हैं। कभी-कभी ऐसी चीजें होती हैं। यहां तक कि कभी-कभी विशेषज्ञ बल्लेबाज भी विफल हो जाते हैं। इसलिए उम्मीद है कि उन्हें सीखने को मिलेगा और अगले मैच में हम अपने पुछल्ले बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद कर सकते हैं। ईमानदारी से कहूं तो यही एकमात्र कारण नहीं है कि हम टेस्ट मैच हार गए। ऐसे कई अन्य मौके भी थे जहां से हम टेस्ट मैच जीत सकते थे। मैं यहां बैठकर यह नहीं कहूंगा कि पुछल्ले बल्लेबाजों ने योगदान नहीं दिया या 8, 9, 10, 11 योगदान नहीं दे पाया इसलिए हार गए। हम एक साथ हारते हैं, हम एक साथ जीतते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : ANI
शार्दुल ठाकुर के खराब प्रदर्शन पर
पूरे मैच में केवल दो विकेट लेने वाले और बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाने वाले शार्दुल ठाकुर के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर गंभीर ने पत्रकारों को ही घेर लिया। उन्होंने कहा कि इस मैच में शार्दुल सिर्फ गेंदबाज के तौर पर नहीं, बल्कि गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में खेल रहे थे।उन्होंने कहा, 'सबसे पहले तो उन्हें विशेषज्ञ गेंदबाज के रूप में नहीं बल्कि गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में लाया गया था। कभी-कभी, कप्तान अपनी प्रवृत्ति के साथ जाता है।'
उन्होंने कहा, 'शार्दुल का थोड़ा कम इस्तेमाल किया गया था, लेकिन शायद इसका कारण यह था कि जडेजा ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। इसलिए हमने सोचा कि जडेजा हमें मैच पर नियंत्रण देंगे। शार्दुल ने हमें दो विकेट दिलाए। इसलिए मैं यहां बैठकर यह नहीं कहूंगा कि इस आदमी ने अच्छी गेंदबाजी नहीं की या इस आदमी ने अच्छी गेंदबाजी की। शार्दुल ने हमें दो महत्वपूर्ण विकेट दिए, जिससे हम मैच में वापसी कर सके। मुझे लगता है कि हमें और कंसिस्टेंट होना होगा। यही ज्यादा महत्वपूर्ण है और ये खिलाड़ी सीखेंगे।'

शुभमन गिल की कप्तानी पर
भारत के मुख्य कोच से शुभमन गिल की कप्तानी के बारे में भी पूछा गया। गंभीर ने कहा कि गिल में शुरुआती झटकों के बावजूद एक सफल कप्तान बनने के लिए आवश्यक हर गुण है। मुख्य कोच ने कहा, 'देखिए, पहला टेस्ट था और वह बेशक थोड़ा नर्वस होंगे। भारतीय टीम की कप्तानी करना सबसे बड़ा सम्मान है। बहुत से लोगों को वह अवसर नहीं मिलता है। अहम बात यह है कि मुझे लगता है कि गिल ने पहली पारी में जिस तरह से बल्लेबाजी की, मुझे यकीन है कि पहली बार कप्तानी करने के साथ-साथ शतक लगाना उनके लिए कितना खास होगा।'
गंभीर ने कहा, 'गिल के पास वह सब कुछ है जो उन्हें एक सफल कप्तान बनने के लिए चाहिए, लेकिन हमें उन्हें सिर्फ समय देना है। यह अभी भी बहुत शुरुआती दिन हैं। वह पहली बार कप्तान बने हैं। मुझे यकीन है कि वह बेहतर होते जाएंगे और कप्तानी की शुरुआत करने के लिए इंग्लैंड एक मुश्किल जगह है। इसलिए यह किसी को गहरे समुद्र में धकेलने जैसा है और मुझे यकीन है कि वह एक पेशेवर खिलाड़ी के रूप में सामने आएंगे।'