फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: शतकीय पारी खेलकर गदगद हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, बोले- टीम के लिए कुछ रन जुटाने में मजा आया

Sun, 09 Feb 2025 11:10 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 09 Feb 2025 11:10 PM IST
सार

मुकाबले के बाद रोहित ने कहा- मुझे बल्लेबाजी करने और टीम के लिए रन बनाने में मजा आया। यह एक अहम सीरीज है।

विज्ञापन
IND vs ENG: Indian captain Rohit Sharma delighted after scoring century said it was fun to score runs for team
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
इंग्लैंड के खिलाफ 119 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर रोहित शर्मा ने अपनी फॉर्म में शानदार वापसी की। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय कप्तान ने लय हासिल करके आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मुकाबले के बाद हिटमैन ने कहा कि टीम के लिए कुछ रन जुटाने में मजा आया।
IND vs ENG: Indian captain Rohit Sharma delighted after scoring century said it was fun to score runs for team
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला
वनडे विश्व कप 2023 में लगाया था आखिरी बार सैकड़ा
दूसरे वनडे मैच में रोहित ने पहले 30 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया, फिर इसे शतक में बदलने में ज्यादा देर नहीं लगाई। रोहित के बल्ले से शतकीय पारी देखने का इंतजार प्रशंसकों को लंबे समय से था जो आखिरकार रविवार को पूरा हुआ। उन्होंने 76 गेंदों पर शतक लगाया। रोहित का वनडे में यह 32वां शतक है। उनके बल्ले से वनडे में पिछला शतक अफगानिस्तान के खिलाफ 11 अक्तूबर 2023 को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए वनडे विश्व कप के मुकाबले में निकला था। रोहित ने उस वक्त 84 गेंदों पर 131 रन बनाए थे। इसके बाद से रोहित ने 13 पारियां खेली, लेकिन वह शतक नहीं लगा पाए थे। रोहित ने वनडे में शतक लगाने का सूखा खत्म किया और 16 महीने बाद उनके बल्ले से सैकड़ा निकला। रोहित 90 गेंदों पर 12 चौके और सात छक्कों की मदद से 119 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लियाम लिविंगस्टोन ने अपना शिकार बनाया। 
IND vs ENG: Indian captain Rohit Sharma delighted after scoring century said it was fun to score runs for team
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
'टीम के लिए रन बनाने में मजा आया'
मुकाबले के बाद रोहित ने कहा- मुझे बल्लेबाजी करने और टीम के लिए रन बनाने में मजा आया। यह एक अहम सीरीज है। लेकिन मैं किस तरह की बल्लेबाजी करना चाहता हूं, इसके लिए योजना बनाई कि वनडे में कैसे बल्लेबाजी करनी है। यह प्रारूप टी20 से अलग है टेस्ट से छोटा है। मैं लंबे समय तक बल्लेबाजी करना चाहता था और मेरा फोकस यही था।

उन्होंने आगे कहा- मैंने खुद को तैयार किया था। स्टंप की ओर आती गेंदों का सामना कैसे करना है, कैसे गैप ढूंढना है। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर दोनों ने मेरा अच्छा साथ निभाया। गिल शानदार खिलाड़ी हैं, वह परिस्थिति को अपने ऊपर हावी नहीं होने देते और आंकड़े इसकी गवाही देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG: Indian captain Rohit Sharma delighted after scoring century said it was fun to score runs for team
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय
रोहित इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित का यह 49वां अंतरराष्ट्रीय शतक है और उन्होंने इस मामले में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 48 शतक लगाए हैं। इस सूची में सचिन तेंदुलकर 100 शतकों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि विराट कोहली 81 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed