{"_id":"68733ec448a875d3c70e897c","slug":"ind-vs-eng-kl-rahul-dreams-of-hitting-shots-like-pant-tells-f1-experts-helped-him-improving-mental-strength-2025-07-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: पंत की तरह शॉट खेलने का सपना देखते हैं केएल राहुल, कहा- शतक के लिए मुझे स्ट्राइक देना चाहते थे ऋषभ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: पंत की तरह शॉट खेलने का सपना देखते हैं केएल राहुल, कहा- शतक के लिए मुझे स्ट्राइक देना चाहते थे ऋषभ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:47 PM IST
सार
राहुल ने पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 141 रन की साझेदारी की। पंत जहां आक्रामक नजर आए, वहीं राहुल ने संभल कर बल्लेबाजी की। केएल ने खुलासा किया कि भले ही खेल के प्रति पंत के साथ उनके दृष्टिकोण में कुछ भी समान नहीं है, लेकिन वह पंत के साथ बल्लेबाजी करने का लुत्फ उठाते हैं। राहुल ने पंत के रन आउट पर भी बयान दिया।
विज्ञापन
1 of 8
केएल राहुल और ऋषभ पंत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत के अनुभवी सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन अपने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के बाद उप-कप्तान ऋषभ पंत की प्रशंसा की और कहा कि वह भी इस बाएं हाथ के बल्लेबाज की तरह शॉट लगाने का सपना देखते हैं। राहुल ने बताया कि शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करना उन्हें बहुत पसंद है। साथ ही उन्होंने पंत के रन आउट मामले पर भी अपनी राय रखी। राहुल ने लॉर्ड्स में सीरीज का अपना दूसरा शतक लगाने के बाद बताया कि फॉर्मूला-1 में काम कर रहे कोचों के मार्गदर्शन में उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया समय को बेहतर बनाने के लिए काफी मेहनत की है। राहुल अब तक सीरीज में सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज नजर आए हैं। गेंद को अच्छी तरह छोड़ने और देर तक मैदान पर टिके रहने की उनकी क्षमता ने उन्हें इंग्लिश परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद की है।
2 of 8
केएल राहुल और पंत
- फोटो : PTI
राहुल ने पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 141 रन की साझेदारी की। पंत जहां आक्रामक नजर आए, वहीं राहुल ने संभल कर बल्लेबाजी की। केएल ने खुलासा किया कि भले ही खेल के प्रति पंत के साथ उनके दृष्टिकोण में कुछ भी समान नहीं है, लेकिन वह पंत के साथ बल्लेबाजी करने का लुत्फ उठाते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि सबसे आम बात क्रिकेट के लिए हमारा (राहुल और पंत) प्यार है, बल्लेबाजी के लिए प्यार है और कठिन परिस्थितियों में प्रदर्शन करने के लिए प्यार है। पिछले कुछ वर्षों में हमने कई महत्वपूर्ण साझेदारियां की हैं। मुझे उनके साथ बल्लेबाजी करने में मजा आता है। मैं उनके साथ बल्लेबाजी करने का पूरा लुत्फ उठाता हूं। जब वह मेरे साथ बल्लेबाजी कर रहा होते हैं, तो मैं देखता हूं कि वह कैसे बल्लेबाजी करते हैं और मैं चाहता हूं और मुझे उम्मीद है कि मैं भी ऐसा कर सकता हूं।'
उन्होंने कहा, 'जब कोई मैच नहीं होता तो मैं शांत होकर बैठता हूं और इस तरह के शॉट खेलने और उस तरह की मानसिकता और रवैये के साथ खेलने का सपना देखता हूं। लेकिन हां, यह हमेशा सिर्फ एक सपना रहा है। मैं और पंत क्रिकेट और बल्लेबाजी के साथ बल्लेबाजी के तकनीकी पहलुओं पर भी काफी बातें करते हैं।' राहुल ने पुरानी यादों को ताजा किया और बताया कि 2023 में एनसीए में रिहैब के दौरान उन्होंने महसूस किया कि पंत खेल के एक गहरे विचारक हैं। उनका दृष्टिकोण एक सुविचारित प्रक्रिया पर बहुत अधिक निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
पंत और राहुल
- फोटो : PTI
उन्होंने कहा, 'हम दोनों ही चोटिल थे और एनसीए में थे। हम हर दिन एक-दूसरे को देखते थे और शायद यह पहली बार था जब मुझे एहसास हुआ कि वह किस तरह बल्लेबाजी करते हैं। इसके पीछे बहुत सोच विचार है। वह खेल के गहरे विचारक हैं। हालांकि यह उस तरह से प्रतीत नहीं हो सकता है या जिस तरह से वह खेलते हैं, उससे पता नहीं चल सकता है। यह कुछ ऐसा है जो उनके खेल के अनुकूल है। जाहिर है, मेरे लिए यह समझना बहुत अच्छा रहा है कि वह कैसे सोचते हैं। शायद यही वजह है कि हम दोनों की अच्छी बनती है। हम मैदान के बाहर भी अच्छे दोस्त हैं।'
लंच से ठीक पहले अंतिम गेंद पर 141 रन की साझेदारी का अंत हुआ। एक तेज सिंगल चुराने के प्रयास में, पंत रन आउट हो गए। उन्होंने 112 गेंद में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 74 रन की पारी खेली। राहुल ने लॉर्ड्स में अपना दूसरा शतक बनाया। हालांकि, शतक के तुरंत बाद ही वह आउट हो गए। राहुल को शोएब बशीर ने हैरी ब्रूक के हाथों कैच कराया। उन्होंने 177 गेंद में 13 चौके की मदद से 100 रन की पारी खेली। यह टेस्ट में उनका 10वां शतक रहा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।