फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: वॉन बोले- डॉसन के आने से इंग्लिश टीम हुई मजबूत; गांगुली ने शमी को अगले टेस्ट में खिलाने की मांग की

Thu, 24 Jul 2025 02:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 24 Jul 2025 02:56 PM IST
सार

शोएब बशीर की चोट के कारण आठ साल के अंतराल के बाद प्लेइंग-11 में शामिल किए गए 35 वर्षीय डॉसन ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार फॉर्म में चल रहे यशस्वी जायसवाल को अपनी सातवीं गेंद पर ही आउट करके अपना प्रभाव छोड़ा।

विज्ञापन
IND vs ENG: Michael Vaughan said- England team stronger with Liam Dawson in team; Sourav Ganguly on Shami
गांगुली, शमी और वॉन - फोटो : ANI/Instagram
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि बाएं हाथ के स्पिनर लियाम डॉसन को टीम में शामिल करने से मेजबान टीम को मजबूती मिली है, क्योंकि वह ऑलराउंडर हैं और टीम को आवश्यक संतुलन प्रदान करते हैं। वहीं, भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने मोहम्मद शमी को लंदन के द ओवल में 31 जुलाई से खेले जाने वाले पांचवें टेस्ट के लिए टीम में शामिल करने की मांग की है।
IND vs ENG: Michael Vaughan said- England team stronger with Liam Dawson in team; Sourav Ganguly on Shami
डॉसन, बटलर और जेसन रॉय - फोटो : ANI
शोएब बशीर की चोट के कारण आठ साल के अंतराल के बाद प्लेइंग-11 में शामिल किए गए 35 वर्षीय डॉसन ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार फॉर्म में चल रहे यशस्वी जायसवाल को अपनी सातवीं गेंद पर ही आउट करके अपना प्रभाव छोड़ा। वॉन ने 'टेस्ट मैच स्पेशल' पॉडकास्ट में कहा, 'वह ऐसे क्रिकेटर हैं जिनसे कप्तान अच्छी गेंदबाजी, अच्छी बल्लेबाजी और अच्छी फील्डिंग की उम्मीद कर सकता है। वह संपूर्ण पैकेज हैं जिनके टीम में रहने से इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भी मजबूती मिलेगी।' डॉसन ने इससे पहले अपना आखिरी टेस्ट मैच 2017 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। उन्होंने काउंटी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके इंग्लैंड की टीम में वापसी की।
IND vs ENG: Michael Vaughan said- England team stronger with Liam Dawson in team; Sourav Ganguly on Shami
शमी - फोटो : ANI
वहीं, गांगुली ने कहा, 'भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट अभी शुरू ही हुआ है। भारत 264/4 पर खेल रहा है। अगर भारत 400 रन बना लेता है, तो वह मैच जीतने की अच्छी स्थिति में होगा।' दादा ने कहा, 'मोहम्मद शमी चोटिल हैं, लेकिन अगर वह फिट हैं, तो उन्हें ओवल में होने वाले अगले टेस्ट मैच में मौका दिया जाना चाहिए।' गांगुली ने पंत को लेकर भी बातचीत की।  उन्होंने कहा कि अगर पंत को फ्रैक्चर नहीं है, तो सब ठीक होना चाहिए।' हालांकि, पंत पैर की अंगुली टूटने की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। पांचवां टेस्ट 31 जुलाई से लंदन के द ओवल में खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed