फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: टी20 सीरीज के लिए सलामी बल्लेबाज तय, पर मध्यक्रम में फंसा पेंच, उपकप्तान अक्षर पटेल ने किया खुलासा

Mon, 20 Jan 2025 04:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 20 Jan 2025 04:38 PM IST
सार

अक्षर ने कहा, 'ऐसा कोई तय क्रम नहीं है कि कोई बल्लेबाजी उसी क्रम पर खेलेगा। तीसरे से सातवें नंबर के बीच सभी के लिए यह लागू होता है। यह अभ्यास सत्र में तय होगा।'

विज्ञापन
IND vs ENG: Opening batters decided for T20 series, confusion in middle order, says Vice Captain Axar Patel
अक्षर पटेल - फोटो : PTI

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारत के उपकप्तान अक्षर पटेल ने सोमवार को कहा कि भारतीय टी20 टीम में सिर्फ सलामी बल्लेबाजों का क्रम ही तय है, जबकि बाकी सभी बल्लेबाजों को क्रम को लेकर लचीला रूख अपनाना होगा। भारतीय टीम बुधवार को ईडन गार्डेंस पर पहला मैच खेलेगी।

IND vs ENG: Opening batters decided for T20 series, confusion in middle order, says Vice Captain Axar Patel
अक्षर पटेल और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
बल्लेबाजी क्रम में बार बार बदलाव के बारे में पूछने पर अक्षर ने कहा, 'यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है बल्कि टीम में सभी पर लागू होता है।' उन्होंने कहा, '2024 की शुरूआत से हमने तय किया था कि सलामी जोड़ी तय होगी जबकि तीसरे से सातवें नंबर तक सभी को हालात, संयोजन और मैच अप्स के अनुरूप लचीला रहने के लिये कहा गया है।'
IND vs ENG: Opening batters decided for T20 series, confusion in middle order, says Vice Captain Axar Patel
अक्षर पटेल - फोटो : BCCI
अक्षर ने कहा, 'ऐसा कोई तय क्रम नहीं है कि कोई बल्लेबाजी उसी क्रम पर खेलेगा। तीसरे से सातवें नंबर के बीच सभी के लिए यह लागू होता है। यह अभ्यास सत्र में तय होगा।' उन्होंने कहा, 'टी20 क्रिकेट में सही समय पर सही बल्लेबाज का इस्तेमाल करना अहम है।' उन्होंने कहा, 'अभी यहां आए एक ही दिन हुआ है। हमने (कप्तान सूर्यकुमार यादव, मुख्य कोच गौतम गंभीर और खुद अक्षर) बात की है। टीम नेतृत्व दल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी है। बहुत कुछ बदला नहीं है। हमारे पास स्थिर टी20 टीम है और ज्यादा दबाव नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG: Opening batters decided for T20 series, confusion in middle order, says Vice Captain Axar Patel
अक्षर पटेल - फोटो : IPL
अक्षर ने कहा, 'नेतृत्व दल का हिस्सा बनने पर कड़े फैसले लेने पड़ते हैं। हमने इस पर बात की है। एक दूसरे पर भरोसा रखना और सही राय लेना अहम है। हम यह भी बात करते हैं कि जो हो गया, वो वापिस नहीं आने वाला। अगली सीरीज से पहले सकारात्मक सोच के साथ उतरना जरूरी है।'
विज्ञापन
IND vs ENG: Opening batters decided for T20 series, confusion in middle order, says Vice Captain Axar Patel
ऋषभ पंत-अक्षर पटेल - फोटो : IPL
उन्होंने लंबे समय बाद टीम में लौटे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का स्वागत करते हुए कहा, 'वह आखिरी बार वनडे विश्व कप 2023 फाइनल खेले थे और रिकवरी के बाद से उन्होंने सैयद मुश्ताक अली और विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया है। सीनियर खिलाड़ी की वापसी से टीम का मनोबल बढ़ता है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed