{"_id":"686bb1ad882a5fdb260d1a68","slug":"ind-vs-eng-shubman-gill-says-always-tempted-to-play-kuldeep-but-you-need-batting-depth-on-flat-tracks-2025-07-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: कुलदीप को प्लेइंग-11 रखना चाहते हैं कप्तान गिल, लेकिन बताई किस मजबूरी की वजह से ऐसा नहीं कर पा रहे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: कुलदीप को प्लेइंग-11 रखना चाहते हैं कप्तान गिल, लेकिन बताई किस मजबूरी की वजह से ऐसा नहीं कर पा रहे
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि कुलदीप यादव जैसे विकेट लेने वाले स्पिनर को प्लेइंग-11 में रखना हमेशा आकर्षक होता है, लेकिन लीड्स में निचले क्रम के दो बार सस्ते में आउठ होने के बाद बल्लेबाजी में गहराई लाने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में वॉशिंगटन सुंदर को तरजीह दी गई।
2 of 5
स्टोक्स को आउट करने पर सुंदर को बधाई देते साथी खिलाड़ी
- फोटो : ANI
सुंदर को प्लेइंग-11 में शामिल करने का निर्णय कारगर साबित हुआ, क्योंकि इस हरफनमौला ने बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दिया। भारत लॉर्ड्स टेस्ट में भी इसी रणनीति के साथ उतरेगा। पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट में जीत के साथ वापसी करने के बाद गिल ने कहा, 'जब आपके पास कुलदीप जैसा गेंदबाज हो तो यह बहुत लुभावना होता है। मैं वाशिंगटन को इसलिए खिलाना चाहता था क्योंकि उनकी मौजूगदी से हमारी बल्लेबाजी मजबूत होती है।'
3 of 5
सुंदर
- फोटो : ANI
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मेरे और वाशिंगटन के बीच साझेदारी बहुत महत्वपूर्ण साबित हुई। यह साझेदारी नहीं होती तो शायद हमारी बढ़त 70-80-90 रन होती, जो मनोवैज्ञानिक रूप से 180 रन की बढ़त से बहुत अलग है।' गिल ने कहा कि इंग्लैंड में इस्तेमाल होने वाली ड्यूक गेंद जब थोड़ी पुरानी और नरम हो जाती है तो स्पिनरों के पास मैच को नियंत्रित करने का अधिक मौका होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारतीय टीम
- फोटो : ANI
भारतीय कप्तान ने कहा, 'जैसा कि हमने उम्मीद की थी पांचवें दिन भी गेंद को पिच से ज्यादा टर्न नहीं मिल रही था, ऐसा तभी हो रहा था जब गेंद ‘रफ’ पर टप्पा खा रही थी।' इंग्लैंड के एक पत्रकार ने गिल से कहा कि यह एजबेस्टन में भारत की पहली जीत है। उन्होंने 336 रनों की जीत के बाद उनकी भावनाओं के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उनका ध्यान सीरीज जीतने पर है।
विज्ञापन
5 of 5
भारतीय टीम
- फोटो : ANI
उन्होंने कहा, 'मैंने टेस्ट मैच से पहले भी कहा था कि मैं वास्तव में आंकड़ों या इतिहास में विश्वास नहीं करता। पिछले 50-60 वर्षों में हमने अलग-अलग हालात और विभिन्न टीमों के साथ यहां पर सिर्फ सात मैच खेले हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि यह सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम है, जो इंग्लैंड में आकर उन्हें हराने और यहां से सीरीज जीतने की क्षमता रखती है। हमारे पास सही लय है। अगर हम संघर्ष करते रहे, तो मुझे लगता है कि यह यादगार सीरीज में से एक होगी।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।