फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: इंग्लैंड के छक्के छुड़ाने के लिए यशस्वी ने बनाई थी खास रणनीति, गिल के साथ बल्लेबाजी पर कही यह बात

Sat, 21 Jun 2025 09:23 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 21 Jun 2025 09:23 AM IST
सार

यशस्वी ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, 'पहला दिन बहुत बढ़िया रहा। सभी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। इंग्लैंड की परिस्थितियों में क्रीज पर जाकर बल्लेबाजी करना शानदार रहा। मैंने पारी का आनंद लिया।'

विज्ञापन
IND vs ENG: Yashasvi Jaiswal had made special strategy against England, said this on batting with Shubman Gill
शतक लगाने के बाद यशस्वी - फोटो : BCCI
भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले में खेले जा रहे एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों का बोलबाला रहा। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने तीन विकेट गंवाकर 359 रन बना लिए थे। कप्तान शुभमन 127 रन और उपकप्तान ऋषभ पंत 65 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 101 रन बनाए। उन्होंने शतक जड़ने के बाद कहा कि उन्होंने अपनी इस पारी का लुत्फ उठाया। यशस्वी ने बताया कि उन्होंने कप्तान गिल के साथ मिलकर इंग्लैंड के गेंदबाजों पर प्रहार करने के लिए खास रणनीति बनाई थी। 
IND vs ENG: Yashasvi Jaiswal had made special strategy against England, said this on batting with Shubman Gill
शतक लगाने के बाद यशस्वी - फोटो : BCCI
यशस्वी ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, 'पहला दिन बहुत बढ़िया रहा। सभी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। इंग्लैंड की परिस्थितियों में क्रीज पर जाकर बल्लेबाजी करना शानदार रहा। मैंने पारी का आनंद लिया। मैंने बहुत अच्छी तरह से तैयारी की थी। हाल के दिनों में बहुत अच्छे अभ्यास सत्र और मैच खेले। इसलिए यह पारी सरल तरीके से खेली। अगर कोई ढीली गेंद होती तो मैं उसे खेलता।'
IND vs ENG: Yashasvi Jaiswal had made special strategy against England, said this on batting with Shubman Gill
शतक लगाने के बाद यशस्वी - फोटो : BCCI
यशस्वी ने कहा, 'जब भी मैं शतक बनाता हूं, चाहे वह कहीं भी हो, मैं उसका लुत्फ उठाता हूं। मुझे यह पसंद है क्योंकि मेरे सभी शतक विशेष हैं, लेकिन निश्चित रूप से कुछ विशेष क्षण भी होते हैं...जैसे ये वाला इंग्लैंड में पहला शतक।' ‘गिल ने शानदार प्रदर्शन किया। वह संयमित और शांत रहे। उन्होंने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG: Yashasvi Jaiswal had made special strategy against England, said this on batting with Shubman Gill
शुभमन और यशस्वी - फोटो : BCCI
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने यह भी बताया कि उन्होंने और गिल ने कैसे अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाया। यशस्वी ने कहा, 'हम बीच में बहुत बात कर रहे थे और हम सत्र दर सत्र आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे और जितना संभव हो सके उतने रन बनाने की कोशिश कर रहे थे। हमारे बीच अच्छी बातचीत हो रही थी। गिल के साथ बल्लेबाजी करना शानदार रहा और जिस तरह से उन्होंने शांत और संयमित होकर बल्लेबाजी की, मैंने उसका भरपूर आनंद लिया और इससे मुझे मदद मिली।'
विज्ञापन
IND vs ENG: Yashasvi Jaiswal had made special strategy against England, said this on batting with Shubman Gill
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
शुक्रवार को लगाया गया शतक वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने के बाद विदेशी दौरों पर यशस्वी का तीसरा 100+ रन का स्कोर रहा।। अपने शतक के दौरान उनकी व्यक्तिगत रणनीति क्या थी? यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'रणनीति यह थी कि खराब गेंदों को दूर रखा जाए, शॉट को सही समय पर और सही जगह पर लगाया जाए। मैं बस स्थिति को संभालने के बारे में सोच रहा था, साथ ही यह देख रहा था कि इंग्लैंड की टीम फील्डर कहां रख रही थी या किस क्षेत्र में गेंदबाजी कर रही थी। मैं बस उसी हिसाब से बल्लेबाजी करने की कोशिश कर रहा था। मैं टीम की जरूरतों के हिसाब से बल्लेबाजी कर रहा था।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed