फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs IRE T20 Highlights: दीपक हुड्डा के दम पर भारत ने आयरलैंड को सात विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त ली

Mon, 27 Jun 2022 03:12 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 27 Jun 2022 03:12 AM IST
सार

बारिश की वजह से यह मैच 12-12 ओवर का हुआ। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में चार विकेट गंवाकर 108 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 9.2 ओवर में तीन विकेट पर 111 रन बनाकर मैच जीत लिया। दीपक हुड्डा 29 गेंदों पर 47 रन की नाबाद पारी खेली।

विज्ञापन
IND Vs IRE 1st T20I Highlights 2022 Match Scorecard: 1st T20 Match India defeated Ireland by 7 wickets At Dublin News In Hindi; deepak hudda hardik pandya
जीत के बाद दिनेश कार्तिक और दीपक हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने आयरलैंड को दो मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में सात विकेट से हरा दिया है। बारिश की वजह से मैच लगभग ढाई घंटे बाद शुरू हुआ। अंपायर्स ने ओवरों में कटौती करते हुए मुकाबला 12-12 ओवर का कर दिया था। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में चार विकेट गंवाकर 108 रन बनाए। हैरी टेक्टर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 64 रन बनाए।


जवाब में भारतीय टीम ने 9.2 ओवर में तीन विकेट पर 111 रन बनाकर मैच जीत लिया। दीपक हुड्डा 29 गेंदों पर 47 रन और दिनेश कार्तिक चार गेंदों पर पांच रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ 1-0 की अजेय बढ़त ले ली है। सीरीज का अगला मैच मंगलवार को खेला जाएगा।

IND Vs IRE 1st T20I Highlights 2022 Match Scorecard: 1st T20 Match India defeated Ireland by 7 wickets At Dublin News In Hindi; deepak hudda hardik pandya
जीत के बाद दीपक हु्ड्डा को बधाई देते अक्षर पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
आयरलैंड की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पहले दो ओवर में दो विकेट गंवा दिए थे। भुवनेश्वर कुमार ने कप्तान एंड्रयू बलबर्नी को पहले ही ओवर में क्लीन बोल्ड किया। बलबर्नी शून्य पर आउट हुए। इसके बाद भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने दूसरे ओवर में पॉल स्टर्लिंग को दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया। स्टर्लिंग चार रन बना सके। इसके बाद पांचवें ओवर में गैरेथ डेलानी को आवेश खान ने विकेटकीपर कार्तिक के हाथों कैच कराया। डेलानी आठ रन बना सके। 22 रन पर आयरलैंड ने तीन विकेट गंवा दिए थे।
IND Vs IRE 1st T20I Highlights 2022 Match Scorecard: 1st T20 Match India defeated Ireland by 7 wickets At Dublin News In Hindi; deepak hudda hardik pandya
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद हैरी टेक्टर और लोर्कन टकर ने आयरलैंड की पारी संभाली और चौथे विकेट के लिए 29 गेंदों पर 50 रन की साझेदारी निभाई। टकर को युजवेंद्र चहल ने अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। टकर 16 गेंदों पर 18 रन बना सके। अपनी पारी में उन्होंने दो छक्के लगाए। वहीं, हैरी टेक्टर ने पहले 30 गेंदों पर अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। 

आखिरी के ओवरों में उन्होंने खूब रन बटोरे। हैरी टेक्टर 33 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के की मदद से 64 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा जॉर्ज डॉकरेल भी चार रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक, आवेश और चहल को एक-एक विकेट मिला। आखिरी के पांच ओवर में आयरलैंड ने 52 रन बनाए और सिर्फ एक विकेट गंवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND Vs IRE 1st T20I Highlights 2022 Match Scorecard: 1st T20 Match India defeated Ireland by 7 wickets At Dublin News In Hindi; deepak hudda hardik pandya
विकेट मिलने के बाद जश्न मनाते भारतीय खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की पारी
109 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ठीक-ठाक रही। 30 रन के कुल स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। ईशान किशन 11 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद काफी समय बाद अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे सूर्यकुमार यादव पहली ही गेंद पर क्रेग यंग को विकेट गंवा बैठे।

सूर्या बिना खाता खोले एल्बीडब्ल्यू आउट हुए। इसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने दीपक हुड्डा ने हार्दिक के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी निभाई। हार्दिक 12 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
IND Vs IRE 1st T20I Highlights 2022 Match Scorecard: 1st T20 Match India defeated Ireland by 7 wickets At Dublin News In Hindi; deepak hudda hardik pandya
दीपक हुड्डा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद दीपक हुड्डा ने दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। हुड्डा अर्धशतक नहीं लगा पाए और 29 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के की मदद से 47 रन बनाकर नाबाद रहे। कार्तिक एक चौके की मदद से पांच रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह टीम इंडिया ने सात विकेट से जीत हासिल की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed