फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ Live Streaming: न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित-कोहली पर होंगी नजरें, जानें कब और कहां देख सकेंगे मैच

Tue, 15 Oct 2024 06:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 15 Oct 2024 06:09 PM IST
सार

India vs New Zealand Test 2024 Live Streaming Telecast Channel: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच में बारिश का भी साया है। बेंगलुरु में मौसम भी साफ नहीं रहने की भविष्यवाणी है जिससे खेल की शुरुआत देर से हो सकती है। भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भी बारिश ने खलल डाला था।

विज्ञापन
IND vs NZ 1st Test 2024 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India vs New Zealand Test Match
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : BCCI
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार है। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारतीय टीम का घरेलू जमीन पर यह अंतिम टेस्ट सीरीज है। भारत जहां इस मुकाबले में अपनी बेंच स्ट्रेंग्थ परखने उतरेगा, वहीं सभी की नजरें एक बार फिर कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर रहेंगी। रोहित और कोहली भारतीय बल्लेबाजी क्रम के प्रमुख बल्लेबाज हैं और इनसे बड़ी पारी खेलने की उम्मीद रहेगी।
IND vs NZ 1st Test 2024 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India vs New Zealand Test Match
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
मैच में बारिश का साया 
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच में बारिश का भी साया है। बेंगलुरु में मौसम भी साफ नहीं रहने की भविष्यवाणी है जिससे खेल की शुरुआत देर से हो सकती है। भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भी बारिश ने खलल डाला था और दूसरे तथा तीसरे दिन का खेल पूरी तरह धुलने के बावजूद भारत वो मैच जीतने में सफल रहा था। 
IND vs NZ 1st Test 2024 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India vs New Zealand Test Match
विराट कोहली-रोहित शर्मा - फोटो : twitter
कोहली-रोहित सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं
कोहली और रोहित सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं। रोहित ने इस साल 15 टेस्ट पारियों में दो शतक और एक अर्धशतक लगाया, लेकिन बाकी 13 पारियों में 497 रन ही बना सके हैं। वहीं, 9000 टेस्ट रन से 53 रन दूर कोहली ने इस साल छह पारियों में एक अर्धशतक भी नहीं लगाया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 46 और बांग्लादेश के खिलाफ 47 रन की पारियां खेली। उन्हें न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्पिनरों एजाज पटेल और रचिन रविंद्र को संभलकर खेलना होगा जो पहले भी उन्हें परेशान कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs NZ 1st Test 2024 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India vs New Zealand Test Match
यशस्वी जायसवाल-शुभमन गिल - फोटो : BCCI/ANI
यशस्वी-गिल पर होगी जिम्मेदारी 
भारतीय क्रिकेट की अगली पीढ़ी के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने बेहतरीन फॉर्म को आगे ले जाना चाहेंगे। गिल ने पिछली 10 पारियों में तीन शतक और दो अर्धशतक जमाए हैं, जबकि जायसवाल ने पिछली आठ पारियों में एक दोहरा शतक और पांच अर्धशतक जड़े हैं। अब उनके लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ इस लय को कायम रखकर आगे की कठिन चुनौतियों का सामना करने के लिए आधार तैयार करना जरूरी है। गिल ने तेज गेंदबाजों की इनकमिंग गेंदों के खिलाफ परेशानी से पार पा ली है, लेकिन ऐसी गेंदों पर विकेट गंवाने से बचना होगा। न्यूजीलैंड के पास भी मैट हेनरी, विलियम ओ राउरकी और टिम साउदी के रूप में आक्रामक तेज गेंदबाज हैं। ऐसे में गिल और जायसवाल पर जिम्मेदारी और भी बढ़ जाएगी।  
विज्ञापन
IND vs NZ 1st Test 2024 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India vs New Zealand Test Match
पंत और अश्विन - फोटो : BCCI
हम भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं...

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच कब से खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बुधवार यानि 16 अक्तूबर से खेला जाएगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा। 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच कब से शुरू होगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानि सुबह 9 बजे होगा। 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के पास है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच को ऑनलाइन जिओ सिनेमा एप (Jio Cinema) पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed