फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ Live Streaming: मुंबई टेस्ट में रोहित-कोहली पर रहेगी नजर, जानें कब-कहां और कैसे देख पाएंगे मैच

Thu, 31 Oct 2024 02:21 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 31 Oct 2024 02:21 PM IST
सार

शुरुआती दो मुकाबले गंवाकर भारतीय टीम इस सीरीज में पहले ही 0-2 से पिछड़ चुकी है। अब रोहित शर्मा तीसरा टेस्ट नहीं गंवाना चाहेंगे। उन्हें हर हाल में अपनी वापसी सुनिश्चित करनी होगी।

विज्ञापन
IND vs NZ 3rd Test 2024 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India vs New Zealand Test Match
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा मुकाबला शुक्रवार (एक नवंबर) से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया मेहमानों को क्लीन स्वीप से रोकने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। वहीं, इस मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली पर नजरें रहेंगी। दोनों को अब तक स्पिनर्स के खिलाफ संघर्ष करते देखा गया है।
IND vs NZ 3rd Test 2024 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India vs New Zealand Test Match
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले किसी भी सूरत में करनी होगी वापसी
शुरुआती दो मुकाबले गंवाकर भारतीय टीम इस सीरीज में पहले ही 0-2 से पिछड़ चुकी है। अब रोहित शर्मा तीसरा टेस्ट नहीं गंवाना चाहेंगे। उन्हें हर हाल में अपनी वापसी सुनिश्चित करनी होगी। इस सीरीज के तुरंत बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, जहां उन्हें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी) खेलनी है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को छह में से चार मैच हर हाल में जीतने हैं।
IND vs NZ 3rd Test 2024 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India vs New Zealand Test Match
रोहित और विराट - फोटो : BCCI
स्पिनर्स पर कसना होगा शिकंजा
स्पिन के खिलाफ भारतीय टीम शुरू से कमजोर दिखी है। रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे अनुभवी बल्लेबाज सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। इस मैच में इन खिलाड़ियों को अपनी इस कमजोरी से उबरना होगा। वानखेड़े स्टेडियम की पिच से भी स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है और ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को एक और कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा। बुधवार को भारतीय टीम ने वानखेड़े में जमकर पसीना बहाया। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों को स्पिन के खिलाफ अधिक जोर लगाते देखा गया। फैंस को भारत की शानदार वापसी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs NZ 3rd Test 2024 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India vs New Zealand Test Match
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
हम भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं...

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच कब से खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच शुक्रवा यानी 1 नवंबर  से खेला जाएगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा। 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच कब से शुरू होगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी सुबह 9 बजे होगा। 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के पास है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच को ऑनलाइन जिओ सिनेमा एप (Jio Cinema) पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
IND vs NZ 3rd Test 2024 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India vs New Zealand Test Match
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
दूसरे टेस्ट के लिए टीमें इस प्रकार हैं...
भारत:
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, वाशिंगटन सुंदर।

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, मार्क चैपमैन, विल यंग, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, रचिन रवींद्र, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), अजाज पटेल, मैट हेनरी, टिम साउदी,, विलियम ओरूर्के, जैकब डफी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed