फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ: 'सभी की जिम्मेदारी है, सिर्फ बल्लेबाजों का दोष नहीं', न्यूजीलैंड से सीरीज हारने पर बोले कोच गंभीर

Thu, 31 Oct 2024 01:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 31 Oct 2024 01:52 PM IST
सार

ने अंतिम टेस्ट के लिए नए खिलाड़ियों को मौका देने से भी इनकार कर दिया। गंभीर ने हर्षित राणा के डेब्यू की अटकलों को खारिज कर दिया।

विज्ञापन
IND vs NZ 3rd Test: Team India Coach Gambhir said Everyone has responsibility, I cannot say just blame batters
रोहित-गंभीर - फोटो : BCCI
भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर मेहमान न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ सीरीज हार के लिए केवल बल्लेबाजों को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहते। उनका कहना है कि हर खिलाड़ी की टीम के प्रति जिम्मेदारी है। 26 अक्तूबर को पुणे में दूसरा टेस्ट 113 रनों से हारने के बाद भारत 12 साल में घरेलू मैदान पर अपनी पहली टेस्ट सीरीज हार गया। मेजबान टीम बेंगलुरु में पहला टेस्ट आठ विकेट से हार गई थी। चार में से तीन पारियों में टीम का कुल योग 46, 156 और 245 था। इस दौरान भारतीय बल्लेबाजों को स्विंग और स्पिन दोनों के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा था।
IND vs NZ 3rd Test: Team India Coach Gambhir said Everyone has responsibility, I cannot say just blame batters
हर्षित राणा - फोटो : PTI
हर्षित राणा के डेब्यू को लेकर गंभीर का बयान
गंभीर ने शुक्रवार से मुंबई में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'हर किसी की जिम्मेदारी है, मैं यह नहीं कह सकता कि सिर्फ बल्लेबाजों ने हमें निराश किया है।' उन्होंने अंतिम टेस्ट के लिए नए खिलाड़ियों को मौका देने से भी इनकार कर दिया। गंभीर ने हर्षित राणा के डेब्यू की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, 'हम ऐसी स्थिति में नहीं हैं जहां उन खिलाड़ियों को मौका देने के बारे में सोच सकें जो नहीं खेले हैं। हर्षित राणा टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह सिर्फ ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी के लिए यहां आए हैं। अभिषेक (नायर) ने यह स्पष्ट कर दिया था। आईपीएल रिटेंशन के बारे में बात करने की कोई जरूरत नहीं है, हमारे पास यहां एक टेस्ट मैच है। हर कोई चयन के लिए उपलब्ध है, हम शुक्रवार को फैसला करेंगे।'
IND vs NZ 3rd Test: Team India Coach Gambhir said Everyone has responsibility, I cannot say just blame batters
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
सीरीज हारने से निराश है टीम इंडिया
गंभीर ने स्वीकार किया कि टेस्ट सीरीज में हार से टीम को दुख हुआ, लेकिन उन्होंने कहा कि इससे टीम को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा, 'मैं इस बात पर जोर नहीं दूंगा कि हमें कितना दुख हो रहा है। निराश होना चाहिए और इससे हम बेहतर हो जाएंगे। इस स्थिति में रहने में क्या गलत है?' गंभीर ने कहा, 'मुझे यकीन है कि यह युवाओं को बेहतर क्रिकेटर बनने के लिए प्रेरित करेगा। अगर हमारे पास कानपुर जैसे परिणाम हैं, तो ऐसे भी परिणाम हो सकते हैं और इससे हम आगे बढ़ते रहेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs NZ 3rd Test: Team India Coach Gambhir said Everyone has responsibility, I cannot say just blame batters
गंभीर और रोहित - फोटो : BCCI
बल्लेबाजों को लेकर कोच गंभीर का बयान
उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों को खेल की परिस्थितियों के अनुरूप ढलने और उसके अनुसार प्रदर्शन करने में सक्षम होना चाहिए। गंभीर ने कहा, 'टेस्ट क्रिकेट को टेस्ट क्रिकेट की तरह ही खेला जाना चाहिए। अगर हमें एक दिन के खेल में 400 रन बनाने हैं तो हमें इसे हासिल करने में सक्षम होना चाहिए। मेरे लिए यह सत्र खेलने के बारे में भी है। अगर हम 4.5 सत्र खेलते हैं तो हमारे पास बोर्ड पर काफी रन होंगे।
विज्ञापन
IND vs NZ 3rd Test: Team India Coach Gambhir said Everyone has responsibility, I cannot say just blame batters
मोर्कल और गंभीर - फोटो : PTI
गंभीर के लिए सफल बल्लेबाज के मायने
उन्होंने कहा, 'एक संपूर्ण क्रिकेटर वह है जो सफलतापूर्वक परिस्थिति के मुताबिक ढल सकता है। वह न केवल बड़े हिट लगाने में सक्षम हो बल्कि सफलतापूर्वक स्ट्राइक रोटेट करने में भी सक्षम हो।' टी20 क्रिकेट से प्रभावित होने वाली बल्लेबाजों की रक्षात्मक तकनीक के बारे में बात करते हुए गंभीर ने कहा, 'जितना अधिक टी20 क्रिकेट (दुनिया भर में) खेला जाएगा, उतना ही अधिक लोग डिफेंस करने में संघर्ष करेंगे। लेकिन इसके बावजूद सबसे सफल खिलाड़ियों के पास हमेशा मजबूत डिफेंस होता है। हमें लोगों को डिफेंस के महत्व को बताते रहने की जरूरत है और हम इस पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं और हम भविष्य में परिणाम देखेंगे।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed