फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025 Retention List: कौन-कौन हो सकता है रिटेन, यहां देखें पूरी लिस्ट; PBKS-RCB अपने फैसले से चौंका सकती है

Thu, 31 Oct 2024 11:30 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 31 Oct 2024 11:30 AM IST
सार

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने 2025-27 सीजन के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने के नियमों में बदलाव के बाद प्रत्येक टीम को राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड को मिलाकर अधिकतम छह खिलाड़ियों को बनाए रखने की छूट दी है।

विज्ञापन
IPL 2025 retentions Latest Updates: List of all retained players ahead of IPL 2025 mega auction
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2025 के लिए फैंस का उत्साह चरम पर है, क्योंकि आज यानी गुरुवार को सभी 10 फ्रेंचाइजी रिटेन और रिलीज होने वाले खिलाड़ियों का एलान करने वाली हैं। आईपीएल संचालन परिषद ने फ्रेंचाइजियों के लिए अपनी रिटेन की गई खिलाड़ियों की सूची सौंपने के लिए 31 अक्तूबर की समय सीमा तय की थी। एमएस धोनी और रोहित शर्मा जैसे बड़े नाम को उनकी टीमें चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) रिटेन कर सकती हैं।
IPL 2025 retentions Latest Updates: List of all retained players ahead of IPL 2025 mega auction
अश्विन और धोनी - फोटो : IPL/BCCI
दरअसल, धोनी को लेकर सीएसके असमंजस में थी क्योंकि जिस कीमत पर उन्हें रिटेन किया जाना था, वह काफी ज्यादा थी। ऐसे में सीएसके ने आईपीएल गवर्निंग काउंसिल से संन्यास लेने वाले खिलाड़ियों को लेकर नियम बदलने कहा था। अब धोनी बतौर अनकैप्ड प्लेयर रिटेन हो सकेंगे। वहीं, रोहित को पिछले साल मुंबई इंडियंस ने कप्तानी से हटा दिया था और हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था। इसको लेकर काफी विवाद हुआ था। फिर रोहित का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह फ्रेंचाइजी छोड़ने की बात कह रहे थे। वह एमआई से नाराज थे, लेकिन महेला जयवर्धने के फिर से कोच बनने के बाद अब सबकुछ पटरी पर लौटता दिख रहा है।
IPL 2025 retentions Latest Updates: List of all retained players ahead of IPL 2025 mega auction
फाफ, कोहली, डिविलियर्स और रोहित - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने 2025-27 सीजन के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने के नियमों में बदलाव के बाद प्रत्येक टीम को राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड को मिलाकर अधिकतम छह खिलाड़ियों को बनाए रखने की छूट दी है। टीमें भारतीय और विदेशी खिलाड़ी को मिलाकर अधिकतम पांच कैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं या फिर चार कैप्ड खिलाड़ियों के साथ अधिकतम दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत होगी। इससे सभी फ्रेंचाइजी को अपने कोर को बनाए रखने में मदद मिलेगी। आइए देखते हैं कि कौन सी फ्रेंचाइजी किस खिलाड़ी को रिटेन कर सकती है...
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025 retentions Latest Updates: List of all retained players ahead of IPL 2025 mega auction
गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL
गुजरात टाइटंस
गुजरात टाइटंस की टीम अपने कोर ग्रुप को बनाए रख सकती है। ऐसे में इस फ्रेंचाइजी के शुभमन गिल, राशिद खान, बी साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया और शाहरुख खान को रिटेन करने की संभावना है। ऐसे में उनके पास एक राइट-टू-मैच कार्ड (आरटीएम) का विकल्प रह जाएगा। सुदर्शन को शमी और मिलर पर तरजीह देना चौंकाने वाला हो सकता है। हालांकि, फ्रेंचाइजी का मानना है कि सुदर्शन आने वाले समय के स्टार हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भी उनके नाम की चर्चा हुई थी।

शुभमन गिल
राशिद खान
साईं सुदर्शन
शाहरुख खान
राहुल तेवतिया (राइट टू मैच (RTM) विकल्प का उपयोग करके)
विज्ञापन
IPL 2025 retentions Latest Updates: List of all retained players ahead of IPL 2025 mega auction
लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL
लखनऊ सुपर जाएंट्स
लखनऊ सुपर जाएंट्स अपने कप्तान केएल राहुल को रिलीज कर सकता है, जिससे वह ऑक्शन पूल में प्रवेश कर सकते हैं। वहीं, निकोलस पूरन, मयंक यादव, आयुष बदोनी और रवि बिश्नोई को बरकरार रखा जा सकता है। वहीं, तेज गेंदबाज मोहसिन खान भी रिटेन हो सकते हैं।

निकोलस पूरन
मयंक यादव
आयुष बडोनी
रवि बिश्नोई
मोहसिन खान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed