फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alien Signal: क्या था मंगल ग्रह से आए रहस्यमयी एलियन सिग्नल में, अमेरिकी पिता-बेटी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 31 Oct 2024 09:54 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 31 Oct 2024 09:54 AM IST
सार

Alien Signal: रेडियो एस्ट्रोनॉमी ऑब्जरवेटरी द्वारा सिग्नल को पकड़े जाने के दस दिन बाद दुनिया भर के पांच हजार से ज्यादा सिटिजन साइंटिस्ट इस सिग्नल को डिकोड करने में लग गए। सभी ऑनलाइन यह काम कर रहे थे। 

विज्ञापन
Alien Signal:  Alien Signal' From Mars Decoded by US Father Daughter Team
आखिर क्या था मंगल ग्रह से आए रहस्यमयी एलियन सिग्नल में - फोटो : Freepik

Alien Signal: दुनियाभर में एलियंस और यूएफओ को लेकर अलग-अलग दावे किए जाते हैं। कई लोग ऐसे हैं, जो एलियंस को देखने का दावा करते हैं। समय-समय पर आसमान में उड़ते यूएफओ भी देखे जाते हैं, जिन्हें एलियंस से जोड़ा जाता है। इसके अलावा अंतरिक्ष से सिंग्नल भी आते हैं, जो रहस्यमयी होते हैं। अब इस बीच अमेरिकी पिता-बेटी की टीम ने एक एलियन सिग्नल को डिकोड किया है। यह सिग्नल मंगल ग्रह से भेजा गया था। 



एलियन सिग्नल को डिकोड सिग्नल करने वाले पिता-बेटी का नाम केन शैफिन और केली शैफिन है। यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) के एक्सोमार्स ट्रेस गैस ऑर्बिटर (TGO) ने बीते साल मई में इस सिग्नल को रिसीव करने के बाद धरती पर भेजा था।  SETI Institute, Green Bank Observatory, ESA और INAF की तरफ से इस सिग्नल को डिकोड करने के लिए सिटिजन साइंटिस्ट कॉम्पीटिशन रखा गया था। धरती पर स्थित तीन रेडियो एस्ट्रोनॉमी ऑब्जरवेटरी ने इस संदेश को पकड़ा। इसके बाद इसे डिकोड किया गया। 
 

Alien Signal:  Alien Signal' From Mars Decoded by US Father Daughter Team
अमेरिकी पिता-बेटी ने एलियन सिग्नल को किया डिकोड - फोटो : Adobe Stock

रेडियो एस्ट्रोनॉमी ऑब्जरवेटरी द्वारा सिग्नल को पकड़े जाने के दस दिन बाद दुनिया भर के पांच हजार से ज्यादा सिटिजन साइंटिस्ट इस सिग्नल को डिकोड करने में लग गए। सभी ऑनलाइन यह काम कर रहे थे। 
 

Alien Signal:  Alien Signal' From Mars Decoded by US Father Daughter Team
अमेरिकी पिता-बेटी ने एलियन सिग्नल को किया डिकोड - फोटो : Adobe Stock

क्या हुआ खुलासा?

अमेरिका के केन और केली शैफिन ने इस सिग्नल को डिकोड कर दिया। इसमें सफेद डॉट्स और लाइन्स के पांच झुंड थे और इनका बैकग्राउंड काला था। यह कोशिका के बनने की ओर इशारा कर रहे थे। यानी जीवन बनने की ओर। पिता और बेटी ने बताया कि हमारे डिकोडेड मैसेज में पांच अमीनो एसिड्स हैं। यह ब्रह्मांड में जीवन निर्माण करते हैं। उन्होंने बताया कि यह सभी जैविक मॉलीक्यूलर डायग्राम हैं। यानी जीवन देने वाले अमीनो एसिड्स के डायग्राम। 

Diwali 2024: भारत में इन जगहों पर नहीं मनाई जाती है दिवाली, जानिए आखिर क्या है इसके पीछे की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
Alien Signal:  Alien Signal' From Mars Decoded by US Father Daughter Team
अमेरिकी पिता-बेटी ने एलियन सिग्नल को किया डिकोड - फोटो : Adobe Stock

इन ब्लॉक्स में 1,6, 7, 8 पिक्सेल के एटॉमिक नंबर मिलेंगे। इसका मतलब है कि हाइड्रोजन, कार्बन, नाइट्रोजन और ऑक्सीजन। सिंगल और डबल बॉन्ड्स से इन डायग्राम में लाइन्स बनी हुई है। उदाहरण के तौर पर आम एटॉमिक डायग्राम में होती हैं। डॉट्स उन्हें जोड़ते हैं। 

Egypt Pyramids: चार हजार साल पुराने रहस्य से उठा पर्दा, वैज्ञानिकों का दावा- ऐसे बनाए गए थे मिस्र में पिरामिड

विज्ञापन
Alien Signal:  Alien Signal' From Mars Decoded by US Father Daughter Team
अमेरिकी पिता-बेटी ने एलियन सिग्नल को किया डिकोड - फोटो : Freepik

क्या होगा आगे?

केन और कैली ने सिग्नल को डिकोड कर दिया है। अब सिटिजन साइंटिस्ट इसे समझने की कोशिश कर रहे हैं। अभी भी प्रतियोगिता चल रही है। अब वैज्ञानिक डिकोडेड संदेश का अर्थ क्या है, उसे समझेंगे। अब इसके पीछे छिपे संदेश को समझने के लिए शैफिन परिवार अलग से कुछ जांच करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed