{"_id":"672260b7070feed18d007477","slug":"ind-vs-nz-indian-team-practicing-in-wankhede-for-3rd-test-bcci-rohit-virat-planning-to-deal-with-spin-2024-10-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: आखिरी टेस्ट में वापसी के लिए जमकर पसीना बहा रही रोहित की सेना, टीम प्रबंधन ने बुलाए 25 नेट गेंदबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: आखिरी टेस्ट में वापसी के लिए जमकर पसीना बहा रही रोहित की सेना, टीम प्रबंधन ने बुलाए 25 नेट गेंदबाज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 30 Oct 2024 10:07 PM IST
सार
भारत को हर हाल में इस मुकाबले में अपनी वापसी सुनिश्चित करनी होगी। इस सीरीज के तुरंत बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, जहां उन्हें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी) खेलनी है।
विज्ञापन
1 of 7
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज अब अपने चरम की तरफ बढ़ रही है। इस सीरीज का अंतिम मुकाबला एक नवंबर से वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की सेना शुरुआती दो मुकाबले गंवाकर पहले ही इस सीरीज में 0-2 से पिछड़ चुकी है। अब टीम का लक्ष्य न्यूजीलैंड को क्लीनस्वीप से रोकना होगा।
2 of 7
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
पिछले मैच में हावी रहे स्पिन गेंदबाज
तीसरे टेस्ट के लिए दोनों टीमें मुंबई पहुंच चुकी है। बुधवार को भारतीय टीम ने वानखेड़े में जमकर पसीना बहाया। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों को स्पिन के खिलाफ अधिक जोर लगाते देखा गया था। दरअसल, पिछले दो मैचों में न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज रोहित-विराट जैसे दिग्गजों पर हावी दिखे जिसकी वजह से मेजबानों को यह सीरीज गंवानी पड़ी।
3 of 7
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले किसी भी सूरत में करनी होगी वापसी
भारत को हर हाल में इस मुकाबले में अपनी वापसी सुनिश्चित करनी होगी। इस सीरीज के तुरंत बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, जहां उन्हें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी) खेलनी है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को छह में से चार मैच हर हाल में जीतने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
अभ्यास नेट पर अतिरिक्त सफेद लाइन खींची गई
टीम प्रबंधन भी तीसरे टेस्ट में खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरजोर प्रयास कर रहा है। नेट सत्र से पहले प्रबंधन ने मैदानकर्मियों को चार अभ्यास नेट पर अतिरिक्त सफेद लाइन खींचने के लिए कहा। ऐसा आम तौर पर इसलिए किया जाता है जिससे कि बल्लेबाजों को गेंद की लाइन और लेंथ की जानकारी रहे।
विज्ञापन
5 of 7
विराट कोहली
- फोटो : ICC
इस परेशानी का ढूंढना होगा हल
मालूम हो कि बंगलूरू में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों ने सटीक लाइन और उछाल लेती गेंदों के खिलाफ घुटने टेक दिए थे। ऐसा ही हाल पुणे में भी देखने को मिला, जब रोहित-विराट जैसे अनुभवी बल्लेबाज मिचेल सैंटनर के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए। कीवी गेंदबाज ने दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में कुल 13 विकेट हासिल किए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।