फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL Retention: टीम से बढ़कर कुछ नहीं! शुभमन गिल ने दिखाया बड़ा दिल, इस वजह से स्वीकार की पगार में कटौती

Wed, 30 Oct 2024 09:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 30 Oct 2024 09:04 PM IST
सार

आईपीएल 2024 में गुजरात का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। अब फ्रेंचाइजी ने टीम को नए सिरे से तैयार करने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में गिल ने अपनी पगार में कटौती स्वीकार करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
ipl 2025 retention shubman gill accepts pay cut of crores for the sake of gujarat titans know
शुभमन गिल - फोटो : IPL
आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने में अब 24 घंटे से भी कम समय बचा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने खिलाड़ियों को रिटेन करने की अंतिम तारीख 31 अक्तूबर तय की है। कुछ फ्रेंचाइजियों ने रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों के नाम पहले ही तय कर लिए हैं, जबकि कुछ अभी भी इस पर मंथन कर रही हैं। इस बीच गुजरात टाइटंस के खेमे से बहुत बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कप्तान शुभमन गिल ने अपने वेतन में कटौती स्वीकार करने का फैसला किया है।
ipl 2025 retention shubman gill accepts pay cut of crores for the sake of gujarat titans know
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
हार्दिक के बाद संभाली कप्तानी
अपने पहले ही सीजन में चैंपियन बनकर फ्रेंचाइजी क्रिकेट में तहलका मचाने वाली गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2024 में शुभमन गिल को कप्तान बनाया। उन्हें हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में वापसी के बाद टीम की कमान सौंपी गई। स्टार ऑलराउंडर के नेतृत्व में ही गुजरात ने आईपीएल 2022 का खिताब जीता था। इसके बाद अगले सीजन में रनरअप रही।
ipl 2025 retention shubman gill accepts pay cut of crores for the sake of gujarat titans know
शुभमन गिल - फोटो : IPL
टीम के साथ हर परिस्थिति में खड़े हैं गिल
आईपीएल 2024 में गुजरात का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। अब फ्रेंचाइजी ने टीम को नए सिरे से तैयार करने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में गिल ने अपनी पगार में कटौती स्वीकार करने का फैसला किया है।  वह 31 अक्तूबर की समय सीमा से पहले इस आईपीएल फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किए जाने वाले वह दूसरे खिलाड़ी होंगे। फ्रेंचाइजी के लिए रिटेन होने वाले पहले खिलाड़ी स्टार स्पिनर राशिद खान होंगे, इसके बाद गिल, साई सुदर्शन और दो अनकैप्ड (जिन्होंने कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला हो) खिलाड़ियों राहुल तेवतिया और शाहरूख खान को टीम रिटेन कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ipl 2025 retention shubman gill accepts pay cut of crores for the sake of gujarat titans know
ऋतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल - फोटो : IPL/BCCI
गिल ने दिखाई दरियादिली
अगले महीने होने वाली मेगा नीलामी में फ्रेंचाइजी के पास राइट टू मैच कार्ड के जरिए एक और खिलाड़ी को अपने साथ बरकरार रखने का मौका होगा। गिल को भारतीय क्रिकेट ढांचे में भविष्य के नेतृत्वकर्ता के रूप में देखा जाता है। आईपीएल के एक सूत्र ने कहा, गिल ने वेतन में कटौती स्वीकार करने का फैसला किया है जिससे कि टीम के अहम खिलाड़ी बरकरार रह सकें और मजबूत टीम बने। 
विज्ञापन
ipl 2025 retention shubman gill accepts pay cut of crores for the sake of gujarat titans know
साई सुदर्शन और शुभमन गिल - फोटो : IPL/BCCI
नीलामी पर्स को 20 करोड़ रुपये बढ़ाया गया
नीलामी पर्स को 120 करोड़ कर दिया गया है। यानी एक फ्रेंचाइजी के पास अपनी टीम बनाने के लिए 120 करोड़ रुपये होंगे। रिटेंशन के बाद इस पर्स में बदलाव होगा और फिर बचे हुए पैसों के साथ वह फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन में उतरेगी। पिछली नीलामी (100 करोड़ रुपये) की तुलना में यह राशि 20 करोड़ रुपये ज्यादा है। ये आईपीएल गवर्निंग काउंसिल द्वारा लिए गए सबसे महत्वपूर्ण फैसलों में से एक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed