{"_id":"6725fc9bdf8b355515039b4c","slug":"ind-vs-nz-criticism-for-sending-sarfaraz-khan-at-number-eight-sanjay-manjrekar-targets-coach-gautam-gambhir-2024-11-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: सरफराज खान को आठवें नंबर पर भेजने की हो रही आलोचना, संजय मांजरेकर ने कोच गौतम गंभीर पर साधा निशाना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: सरफराज खान को आठवें नंबर पर भेजने की हो रही आलोचना, संजय मांजरेकर ने कोच गौतम गंभीर पर साधा निशाना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 02 Nov 2024 03:49 PM IST
सार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने सरफराज को बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजे जाने के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट से कड़े सवाल पूछे हैं। उन्होंने कोच गंभीर और कप्तान के फैसले की आलोचना की है।
विज्ञापन
1 of 3
सरफराज खान
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। शुभमन गिल और ऋषभ पंत को छोड़कर बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। मुंबई टेस्ट के पहले दिन विराट कोहली का दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट होना हो या सरफराज खान का बल्लेबाजी क्रम, पहली पारी में भारतीय टीम से कई गलतियां हुईं। शनिवार को शुभमन गिल और ऋषभ पंत की शानदार बल्लेबाजी के बाद, कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर के एक अजीबोगरीब फैसले ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। सरफराज भारत के लिए नंबर आठ पर बल्लेबाजी करने के लिए आए, जिससे कुछ फैंस और पूर्व क्रिकेटर हैरान रह गए। नतीजा यह हुआ कि भारतीय टीम ने आखिरी 83 रन बनाने में बाकी बचे छह विकेट गंवा दिए।
2 of 3
सरफराज खान
- फोटो : BCCI
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने सरफराज को बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजे जाने के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट से कड़े सवाल पूछे हैं। उन्होंने कोच गंभीर और कप्तान के फैसले की आलोचना की है। सरफराज खाता भी नहीं खोल सके थे। मांजरेकर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'एक खिलाड़ी जो फॉर्म में है, अपने पहले तीन टेस्ट में उसने तीन अर्धशतक लगाए हैं, बंगलूरू टेस्ट में 150 रन बनाए, वह स्पिन का एक अच्छा खिलाड़ी भी है, लेकिन बाएं और दाएं हाथ के बल्लेबाजों का संयोजन बनाए रखने के लिए उन्हें बल्लेबाजी क्रम में पीछे धकेल दिया?? ऐसा करने का कोई मतलब नहीं है। सरफराज अब नंबर आठ पर बल्लेबाजी कर रहे हैं भारतीय टीम मैनेजमेंट का एक खराब कॉल।'
A guy in form, has 3 fifties in his first 3 Tests, gets 150 in the Bangalore Test, a good player of spin, pushed back in the order to keep left & right combination?? Makes no sense. Sarfraz now walking in at no 8! Poor call by India.
सरफराज नंबर आठ पर बल्लेबाजी करने आए और एजाज पटेल की गेंद पर उनके बल्ले का किनारा लगा। गेंद विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के हाथों में गई। वानखेड़े स्टेडियम में अपनी पिछली छह पारियों में सरफराज खान ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 150.25 की औसत से 601 रन बनाए हैं। इस मैदान पर उनकी पिछली छह पारियां: 177, 6, 301*, 44, 21 और 52* रन की रही हैं। मोहम्मद सिराज (नाइटवॉचमैन) और रवींद्र जडेजा सरफराज से पहले बल्लेबाजी करने आए, जिसे देखकर फैंस और कमेंटेटर हैरान रह गए। सिराज खाता नहीं खोल सके और जडेजा 14 रन बनाकर आउट हो गए। कमेंटेटर हर्षा भोगले और साइमन डूल ने भी इस फैसले पर चिंता जताई थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।