फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Analog Space Mission: क्या है देश का पहला एनालॉग स्पेस मिशन? सुनसान जगह पर क्यों अकेले रहेंगे अंतरिक्ष यात्री

Sat, 02 Nov 2024 12:44 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 02 Nov 2024 12:44 PM IST
सार

Analog Space Mission: इसरो ने बताया कि यह मिशन पृथ्वी से परे स्थित किसी 'बेस स्टेशन' की चुनौतियों से निपटने के लिए अंतरग्रहीय निवासस्थल की तरह काम करेगा। आइए जानते हैं कि आखिर भारत का पहला एनालॉग अंतरिक्ष मिशन क्या है? 

विज्ञापन
Analog Space Mission: Isro First Analog Space Mission In Leh Preparing For Life On Mars
क्या है देश का पहला एनालॉग स्पेस मिशन? - फोटो : Isro

Analog Space Mission: भारत के पहले 'एनालॉग' अंतरिक्ष मिशन की लद्दाख के लेह में शुरुआत हो चुकी है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। इसरो ने बताया कि यह मिशन पृथ्वी से परे स्थित किसी बेस स्टेशन की चुनौतियों से निपटने के लिए अंतरग्रहीय निवासस्थल की तरह काम करेगा। आइए जानते हैं कि आखिर भारत का पहला एनालॉग अंतरिक्ष मिशन क्या है? 



अंतरिक्ष में लोग कैसे और किस तरह के माहौल में रहेंगे। इसको लेकर लेह में देश का पहला एनालॉग अंतरिक्ष मिशन शुरू किया गया है। कई संस्थान इस मिशन को मिलकर पूरा कर रहे हैं। इसरो और गगनयान प्रोजेक्ट को चला रहे ह्यूमन स्पेसफ्लाइट सेंटर के अलावा AAKA स्पेस स्टूडियो, लद्दाख यूनिवर्सिटी, आईआईटी बॉम्बे और लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल भी इस प्रोजेक्ट में जुड़े है।

 

Analog Space Mission: Isro First Analog Space Mission In Leh Preparing For Life On Mars
क्या है देश का पहला एनालॉग स्पेस मिशन? - फोटो : ANI

इस मिशन का प्रमुख मकसद है कि दूसरे ग्रहों पर भारतीय अंतरिक्ष यात्री कैसे रहेंगे। वहां पर कैसे कॉलोनी बनाई जाएगी। किस तरह की चुनौतियां होगीं। दूसरे ग्रहों पर इंसानों का बेस कैसा होगा। इस मिशन में विपरीत मौसमी हालातों में कैसे सर्वाइव किया जाए उसे लेकर नए शोध किए जाएंगे। 
 

Analog Space Mission: Isro First Analog Space Mission In Leh Preparing For Life On Mars
क्या है देश का पहला एनालॉग स्पेस मिशन? - फोटो : Freepik

मंगल ग्रह और चंद्रमा पर मिशन के लिए इंसानों को भेजने के लिए एनालॉग अंतरिक्ष मिशन बेहद अहम साबित होगा। लद्दाख का अत्यधिक ठंडा वातावरण, शुष्क जलवायु, ऊंचाई वाला क्षेत्र और बंजर भूभाग मंगल और चंद्रमा की स्थितियों से मिलते-जुलते हैं। 

Alien Signal: क्या था मंगल ग्रह से आए रहस्यमयी एलियन सिग्नल में, अमेरिकी पिता-बेटी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Analog Space Mission: Isro First Analog Space Mission In Leh Preparing For Life On Mars
क्या है देश का पहला एनालॉग स्पेस मिशन? - फोटो : ISRO

इस मिशन के लिए पृथ्वी पर ऐसे स्थान को चुना जाता है, जो अंतरिक्ष के वातावरण और माहौल की तरह हो। वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद मिलेगी कि इंसान, रोबोट और प्रौद्योगिकी अंतरिक्ष जैसी परिस्थितियों का कैसे सामना करेंगे। 

Viral Video: हॉस्टल में छात्रों की लड़ाई का वीडियो वायरल, पटाखों और रॉकेट से किया हमला, लोग बोले- ऐतिहासिक है

विज्ञापन
Analog Space Mission: Isro First Analog Space Mission In Leh Preparing For Life On Mars
क्या है देश का पहला एनालॉग स्पेस मिशन? - फोटो : Freepik
कैसे नुकसान की आशंका?

एनालॉग अंतरिक्ष मिशन खतरनाक होता है। ऐसे इसलिए, क्योंकि यह अनजान स्थान पर किया जाता है। यह पर लोग परेशान होते हैं। ऐसे में अंतरिक्ष में किस तरह का नुकसान होगा। इसको लेकर शोध किया जाता है। ताकि अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित रखा जा सके। उदाहरण के तौर पर रेडिएशन, अकेलापन, धरती से दूरी, ग्रैविटी आदि से। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed