फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: पंजाब के कोच पोंटिंग की रडार पर पंत या श्रेयस? नीलामी की चर्चा के दौरान दोनों के नामों का किया जिक्र

Sat, 02 Nov 2024 12:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 02 Nov 2024 12:25 PM IST
सार

पोंटिंग ने पंजाब किंग्स के लिए क्रिकेट के एक नए ब्रांड को अपनाने के लिए अपना दृष्टिकोण साझा किया। पंजाब की टीम 2014 से आईपीएल प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई है।

विज्ञापन
IPL 2025: Rishabh Pant or Shreyas Iyer on radar of Punjab Kings coach Ricky Ponting? says this
आईपीएल 2025 - फोटो : BCCI
पंजाब किंग्स के नवनियुक्त मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने खिलाड़ियों को रिटेन करने के फ्रेंचाइजी की रणनीति और इस साल के अंत में होने वाले आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के लिए योजनाओं की रूपरेखा पर चर्चा की है। सभी 10 फ्रेंचाइजी ने गुरुवार, 31 अक्तूबर को अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की। पोंटिंग की देखरेख में पंजाब ने केवल दो अनकैप्ड खिलाड़ियों, प्रभसिमरन सिंह और शशांक सिंह को रिटेन करने का फैसला किया। अब टीम सबसे ज्यादा पर्स राशि के साथ ऑक्शन में उतरेगी। उनके पर्स में फिलहाल 110.5 करोड़ रुपये हैं।
IPL 2025: Rishabh Pant or Shreyas Iyer on radar of Punjab Kings coach Ricky Ponting? says this
रिकी पोंटिंग - फोटो : twitter
पंजाब ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा, इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन और भारत के अर्शदीप सिंह जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारों को रिलीज कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग ने 'द आईसीसी रिव्यू' में संजना गणेशन को दिए इंटरव्यू में पंजाब की एक नई टीम बनाने की मंशा को रोमांचक बताया। उन्होंने कहा- मैं एक नई शुरुआत के बारे में सबसे उत्साहित हूं। यह रिटेंशन लिस्ट से शुरू होता है। हमारी रणनीति स्पष्ट है। हम नीलामी में सिर्फ दो अनकैप्ड खिलाड़ियों और अब तक के सबसे बड़े पर्स के साथ प्रवेश कर रहे हैं, जिससे हमें एक ऑलराउंड टीम बनाने का मौका मिलेगा।'
IPL 2025: Rishabh Pant or Shreyas Iyer on radar of Punjab Kings coach Ricky Ponting? says this
रिकी पोंटिंग - फोटो : ICC
पोंटिंग ने पंजाब किंग्स के लिए क्रिकेट के एक नए ब्रांड को अपनाने के लिए अपना दृष्टिकोण साझा किया। पंजाब की टीम 2014 से आईपीएल प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई है। उन्होंने कहा, 'पंजाब किंग्स के साथ कुछ नए कोचिंग स्टाफ जुड़ गए हैं। मेरे लिए प्राथमिकता इस फ्रेंचाइजी को बदलना है। मैं चाहता हूं कि भविष्य में यह टीम बेहतर परिणाम दे। मैं चाहता हूं कि हम आईपीएल में सबसे मनोरंजक टीम बनें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025: Rishabh Pant or Shreyas Iyer on radar of Punjab Kings coach Ricky Ponting? says this
रिकी पोंटिंग - फोटो : twitter
उन्होंने केएल राहुल, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर जैसे कुछ हाई-प्रोफाइल खिलाड़ियों को उनकी फ्रेंचाइजी द्वारा रिलीज किए जाने पर भी आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'कई रोमांचक खिलाड़ी उपलब्ध हैं। मैं कुछ गैर-भारतीय रिटेंशन से थोड़ा हैरान था। श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत नीलामी में उतर रहे हैं और यहां तक कि केएल राहुल को रिलीज किए जाने को लेकर भी कुछ हद तक हैरान हूं। ऐसा लगता है कि कुछ फ्रेंचाइजी बड़े बदलाव का लक्ष्य बना रही हैं।'
विज्ञापन
IPL 2025: Rishabh Pant or Shreyas Iyer on radar of Punjab Kings coach Ricky Ponting? says this
सौरव गांगुली और रिकी पोंटिंग - फोटो : IPL/BCCI
पोंटिंग ने एक संतुलित टीम को इकट्ठा करने में रणनीति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, 'आपको अपने लक्ष्य पर निशाना साधना है और यह तय करने की आवश्यकता है कि आप कितना खर्च करने को तैयार हैं। नीलामी की रणनीति सही करना महत्वपूर्ण है और फिर हम कोचिंग टीम के रूप में इसे आगे ले जा सकते हैं।' पंजाब ऑक्शन में श्रेयस अय्यर या ऋषभ पंत में से किसी एक को टारगेट कर सकती है। केएल राहुल पहले भी इस टीम से खेल चुके हैं और अगर इस फ्रेंचाइजी में उनकी वापसी होती है तो किसी को हैरानी नहीं होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed