{"_id":"6725b9ed580fab160c0ab4b9","slug":"ipl-2025-video-why-did-kolkata-knight-riders-release-captain-shreyas-iyer-ceo-venky-mysore-reveals-reason-2024-11-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2025 Video: कोलकाता नाइटराइडर्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर को क्यों किया रिलीज? CEO वेंकी मैसूर ने किया खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025 Video: कोलकाता नाइटराइडर्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर को क्यों किया रिलीज? CEO वेंकी मैसूर ने किया खुलासा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 02 Nov 2024 11:04 AM IST
सार
मैसूर ने बताया कि रिटेंशन प्रक्रिया में आपसी सहमति की आवश्यकता होती है और श्रेयस अय्यर के साथ ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने कहा- रिटेंशन के लिए दोनों ओर से आपसी सहमति होनी चाहिए। यह एकतरफा नहीं हो सकता।
विज्ञापन
1 of 4
श्रेयस अय्यर
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सीईओ वेंकी मैसूर ने मेगा नीलामी से पहले आईपीएल 2024 के विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं करने के पीछे की विचार प्रक्रिया का खुलासा किया है। श्रेयस की कप्तानी में केकेआर ने 2024 में 10 साल के ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया था और टीम चैंपियन बनी थी, लेकिन फ्रेंचाइजी ने रिटेंशन लिस्ट में श्रेयस को छोड़ छह अन्य खिलाड़ियों को रिटेन किया। इसको लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आए थे और बताया जा रहा था कि श्रेयस केकेआर से ज्यादा सैलरी की मांग कर रहे थे। अब मैसूर ने बताया है कि फ्रेंचाइजी से अलग होना पूरी तरह से श्रेयस का फैसला था। केकेआर का इससे कोई लेना देना नहीं है और यही वजह है कि उन्हें बरकरार नहीं रखा गया। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि श्रेयस ऑक्शन में अपने मार्केट वैल्यू को परखना चाहते थे।
2 of 4
श्रेयस अय्यर
- फोटो : IPL/BCCI
मैसूर ने रेवस्पोर्ट्ज से बात करते हुए कहा- वह हमारी रिटेंशन सूची में नंबर एक थे। वह कप्तान है और हमें पूरी टीम नेतृत्व करने वाले के इर्द-गिर्द ही बनानी होती है। हमने उन्हें 2022 में अच्छी कप्तानी के लिए ही चुना था।' मैसूर ने बताया कि रिटेंशन प्रक्रिया में आपसी सहमति की आवश्यकता होती है और श्रेयस अय्यर के साथ ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने कहा- रिटेंशन के लिए दोनों ओर से आपसी सहमति होनी चाहिए। यह एकतरफा नहीं हो सकता। सिर्फ फ्रेंचाइजी इसमें कुछ नहीं कर सकती। खिलाड़ी को कई कारकों पर विचार करना होता है और सहमत होना होता है।'
We hope people won't say anymore Shreyas Iyer didn't get the respect he deserves. KKR gave him first retention but he didn't accept. Hear what Venky Mysore is saying 👍🏻pic.twitter.com/11PW0a0pCY
मैसूर ने कहा, 'अगर इस समझौते में कुछ कारक आ जाते हैं, जैसे पैसे या फिर अगर कोई अपने मार्केट वैल्यू का परीक्षण करना चाहता हो, तो निर्णय प्रभावित होता है।' हालांकि, मैसूर ने बताया कि श्रेयस के साथ उनके अच्छे संबंध हैं, लेकिन वह नीलामी में अपने मार्केट वैल्यू को देखना चाहते थे। श्रेयस के इस फैसले का समर्थन करने में मैसूर को खुशी हुई। उन्होंने खिलाड़ियों के अपने व्यावसायिक मूल्य को प्राथमिकता देने के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
केएल राहुल और श्रेयस अय्यर
- फोटो : IPL/BCCI
मैसूर ने कहा, 'इस मामले में, ऐसा हुआ कि उन्हें लगा कि यह सबसे अच्छा समय है अपने बारे में जानने का। जब नीलामी में जाने और उनके मूल्य का परीक्षण करने की बात आती है तो हम हमेशा खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं।' इस साल ऑक्शन में केकेआर के अलावा कई और टीमों को कप्तान की तलाश है। इनमें पंजाब किंग्स (पीबीकेएस), दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) जैसी टीमें शामिल हैं। ऐसे में मेगा ऑक्शन में श्रेयस की मांग बढ़ सकती है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।