फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZ के खिलाफ पहले ही टेस्ट में टीम इंडिया रचेगी इतिहास

Mon, 12 Sep 2016 01:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Sep 2016 01:48 PM IST
विज्ञापन
IND vs NZ: first test match be team india s 500th test match
विराट कोहली - फोटो : getty
कानपुर ग्रीनपार्क स्टेडियम भारतीय क्रिकेट के एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। यहां 22 सितंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली की अगुवाई में टेस्ट मैच में उतरते ही भारत 500 टेस्ट मैच खेलने वाले देशों के क्लब में शामिल जाएगा।

NZ के खिलाफ पहले ही टेस्ट में टीम इंडिया रचेगी इतिहास

IND vs NZ: first test match be team india s 500th test match
विराट कोहली
टीम इंडिया अगला मैच खेलते ही टेस्ट इतिहास में 500 मैच खेलने वाली दुनिया की चौथी टीम बन जाएगी। भारत 500 टेस्ट खेलने वाला एशिया का पहला देश होगा। उससे ज्यादा टेस्ट खेलने वाली अन्य टीमें हैं इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज। इस मामले में सातवें नंबर पर है पाकिस्तान की टीम जो भारत से करीब 100 मैच पीछे है, लेकिन जीत के मामले में भारत और पाकिस्तान के बीच सिर्फ एक जीत का ही अंतर है।

NZ के खिलाफ पहले ही टेस्ट में टीम इंडिया रचेगी इतिहास

IND vs NZ: first test match be team india s 500th test match
England Team - फोटो : Reuters
वैसे, सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड इंग्लैंड की टीम के नाम दर्ज है। इंग्लिश टीम 1877 से लेकर अब तक 976 टेस्ट मैच खेल चुकी है, जिसमें उसे 350 मैचों में जीत हासिल हुई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 791 टेस्ट खेले जिसमें रिकॉर्ड 372 जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

NZ के खिलाफ पहले ही टेस्ट में टीम इंडिया रचेगी इतिहास

IND vs NZ: first test match be team india s 500th test match
वेस्टइंडीज
तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज ने 517 टेस्ट मैच खेले हैं और 164 में जीत हासिल की। तो टीम इंडिया ने अब तक 499 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें भारत को 129 में जीत मिली।
विज्ञापन

NZ के खिलाफ पहले ही टेस्ट में टीम इंडिया रचेगी इतिहास

IND vs NZ: first test match be team india s 500th test match
यासिर शाह, पाकिस्तान - फोटो : reuters
सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के मामले में पांचवें स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम है जिसने अब तक 412 टेस्ट मैच खेले हैं और उसे सिर्फ 85 में ही जीत हासिल हुई है। छठे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका की टीम है और उसने अब तक 402 टेस्ट खेले हैं। वहीं, इस समय टेस्ट में पहली बार नंबर वन टीम बनी पाकिस्तान ने कुल 399 मैच खेले हैं जिसमें उसे 128 में जीत मिली और भारत से एक जीत ही पीछे है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed