फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs PAK: भारत को पाकिस्तान के खिलाफ इन पांच खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान, खड़ी कर सकते हैं परेशानी

Sun, 23 Feb 2025 09:54 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 23 Feb 2025 09:54 AM IST
सार

भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा खास होता है और दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर इस मैच पर होती है। इसी वजह से इसे महामुकाबला भी कहा जाता है। दोनों टीमें अपने स्तर पर कागजों में काफी मजबूत हैं, लेकिन वैश्विक टूर्नामेंट में भारत का पलड़ा प्रतिद्वंद्वी टीम पर हमेशा ही भारी रहा है।

विज्ञापन
IND vs PAK Champions Trophy 2025 Five Pakistani Players Against India Mohammad Rizwan Shaheen Shah Afridi
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रविवार को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से है। दोनों टीमों के बीच ग्रुप ए का यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। भारत ने इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश पर जीत के साथ की है। वहीं, गत चैंपियन पाकिस्तान को पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी और उनका आत्मविश्वास डगमगाया हुआ होगा। पाकिस्तान अगर यह मुकाबला हार गई तो उसके लिए आगे की राह चुनौतीपूर्ण हो सकती है, जबकि भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने के करीब पहुंच जाएगा।  
IND vs PAK Champions Trophy 2025 Five Pakistani Players Against India Mohammad Rizwan Shaheen Shah Afridi
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा खास होता है और दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर इस मैच पर होती है। इसी वजह से इसे महामुकाबला भी कहा जाता है। दोनों टीमें अपने स्तर पर कागजों में काफी मजबूत हैं, लेकिन वैश्विक टूर्नामेंट में भारत का पलड़ा प्रतिद्वंद्वी टीम पर हमेशा ही भारी रहा है। भारत को 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था और अब टीम इंडिया के पास उस हार का बदला रहने का मौका रहेगा। हालांकि पाकिस्तान के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आइए जानते हैं पाकिस्तान के वो कौन से पांच खिलाड़ी हैं जो भारत को कर सकते हैं परेशान....
IND vs PAK Champions Trophy 2025 Five Pakistani Players Against India Mohammad Rizwan Shaheen Shah Afridi
बाबर आजम - फोटो : PCB
बाबर आजम
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने धीमी ही सही, लेकिन अर्धशतकीय पारी खेली थी। बाबर अगर ज्यादा देर क्रीज पर टिके रहे तो वह भारत के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। बाबर ने भारत के खिलाफ अब तक आठ वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 218 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक बार अर्धशतक निकला है और बाबर का भारत के खिलाफ वनडे में सर्वोच्च स्कोर 50 रन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs PAK Champions Trophy 2025 Five Pakistani Players Against India Mohammad Rizwan Shaheen Shah Afridi
मोहम्मद रिजवान - फोटो : PCB (X)
मोहम्मद रिजवान
पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन वह पिछले कुछ समय से अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। रिजवान ने बाबर के साथ मिलकर 2021 टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान को जीत दिलाई थी। ये मुकाबला पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीता था और ये दोनों बल्लेबाज नाबाद पवेलियन लौटे थे। पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रिजवान ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए प्रसिद्ध हैं। रिजवान को वनडे में भारत के खिलाफ ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। रिजवान ने भारत के खिलाफ तीन वनडे मैच खेले हैं और 25.50 के औसत से 51 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 49 रन रहा है। 
विज्ञापन
IND vs PAK Champions Trophy 2025 Five Pakistani Players Against India Mohammad Rizwan Shaheen Shah Afridi
शाहीन अफरीदी - फोटो : Social Media
शाहीन अफरीदी
नई गेंद से पाकिस्तानी गेंदबाजी की अगुआई करने वाले शाहीन शाह अफरीदी अपने दिन किसी भी टीम के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। शाहीन भारत को पहले परेशानी में डाल चुके हैं और टीम इंडिया के बल्लेबाजों को उनसे बचकर रहने की जरूरत है। भारतीय बल्लेबाजी क्रम को शाहीन के खिलाफ संभलकर खेलना होगा, विशेषकर कप्तान रोहित शर्मा को जो शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज से खेलते हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अपनी लहराती गेंदों से भारतीय खिलाड़ियों को परेशान कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed