{"_id":"6308c453a9142402f5597039","slug":"ind-vs-pak-photos-asia-cup-team-india-players-ready-to-face-pakistan-virat-kohli-rohit-rahul-hardik-practice","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK Photos: टीम इंडिया ने कसी कमर, नेट्स पर खिलाड़ियों ने बहाया पसीना, रोहित-राहुल की दिखी जुगलबंदी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK Photos: टीम इंडिया ने कसी कमर, नेट्स पर खिलाड़ियों ने बहाया पसीना, रोहित-राहुल की दिखी जुगलबंदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 26 Aug 2022 06:32 PM IST
सार
अनुभवी भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल के साथ अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने अभ्यास किया। अर्शदीप और आवेश में से किसी एक का खेलना तय है। यह भी हो सकता है कि रोहित शर्मा भुवनेश्वर के साथ दोनों को टीम में शामिल कर लें।
विज्ञापन
1 of 7
केएल राहुल, रोहित शर्मा और भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : BCCI/Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। उसके लिए टीम इंडिया ने दुबई में तैयारी शुरू कर दी है। कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान केएल राहुल और पूर्व कप्तान विराट कोहली नेट्स पर पसीना बहाते नजर आए। वहीं, युवा खिलाड़ियों ने भी जमकर अभ्यास किया। बीसीसीआई ने प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरें शेयर की हैं।
2 of 7
केएल राहुल और रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI/Twitter
रोहित शर्मा और केएल राहुल ने एक साथ बल्लेबाजी की। राहुल लंबे समय के बाद रोहित शर्मा के साथ टीम में हैं। वह जिम्बाब्वे दौरे पर टीम के कप्तान थे, लेकिन उस सीरीज में रोहित नहीं खेले थे। दोनों ने दुबई में विकेट के बीच में दौड़ का अभ्यास भी किया, ताकि तालमेल सही हो सके।
3 of 7
विराट कोहली
- फोटो : BCCI/Twitter
रोहित और राहुल के बाद विराट कोहली ने भी जमकर अभ्यास किया है। उन्होंने लंबे-लंबे शॉट लगाए। कोहली के ऊपर पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी खेलने की जिम्मेदारी है। वह लंबे समय से फॉर्म में नहीं हैं। ऐसे में उनके ऊपर सबकी नजरें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : BCCI/Twitter
कोहली के बाद बल्लेबाजी में क्रम में सूर्यकुमार यादव का नंबर है। उन्होंने नेट्स पर पसीना बहाया। सूर्यकुमार पिछली बार पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। इस बार अगर उन्हें बल्लेबाजी का मौका मिला तो वह बड़ी खेलना चाहेंगे।
विज्ञापन
5 of 7
रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत
- फोटो : BCCI/Twitter
अभ्यास के दौरान ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने बड़े-बड़े शॉट लगाए। पंत इस दौरान हंसी-मजाक के मूड में भी दिखे। मध्यक्रम में पंत को अगर मौका मिलता है तो उन्हें इस बार खुद को साबित करना होगा। वह टेस्ट और वनडे में तो शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन हाल के दिनों में टी20 में उनकी बल्लेबाजी ठीक नहीं रही है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।