{"_id":"68dadd105e7cc0db4508575d","slug":"ind-vs-pak-suryakumar-yadav-speaks-on-asia-cup-award-presentation-ceremony-know-details-2025-09-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Asia Cup: 'वो ट्रॉफी लेकर भाग गए', सूर्यकुमार ने लगाया नकवी पर बड़ा आरोप! बताया पुरस्कार समारोह में क्या हुआ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup: 'वो ट्रॉफी लेकर भाग गए', सूर्यकुमार ने लगाया नकवी पर बड़ा आरोप! बताया पुरस्कार समारोह में क्या हुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:55 AM IST
सार
भारतीय टीम ने पहले ही यह एलान कर दिया था कि खिलाड़ी नकवी के हाथों से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेंगे। इस फैसले का सम्मान करने के बजाय नकवी जिद पर अड़े रहे और स्टेज पर ही खड़े रहे। बाद में वह खुद ट्रॉफी उठाकर वहां से होटल भाग गए। अब इस पूरे मामले पर सूर्यकुमार यादव ने प्रकाश डाला है।
विज्ञापन
1 of 4
एशिया कप 2025 (ट्रॉफी विवाद)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर भारतीय टीम जब ट्रॉफी का इंतजार कर रही थी, तब एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी उनसे यह खुशी छीनने की प्लानिंग कर रहे थे। दरअसल, भारतीय टीम ने पहले ही यह एलान कर दिया था कि खिलाड़ी नकवी के हाथों से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेंगे। इस फैसले का सम्मान करने के बजाय नकवी जिद पर अड़े रहे और स्टेज पर ही खड़े रहे। बाद में वह खुद ट्रॉफी उठाकर वहां से होटल भाग गए। अब इस पूरे मामले पर सूर्यकुमार यादव ने प्रकाश डाला है।
2 of 4
भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी
- फोटो : ANI
भारत ने नकवी के हाथ से नहीं ली ट्रॉफी
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उनकी टीम ने पहले ही मोहसिन नकवी को पाकिस्तान प्रतिनिधि के रूप में देखते हुए ट्रॉफी लेने से इनकार किया था। एसीसी अधिकारियों ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की और सुझाव दिया कि पुरस्कारों की प्रस्तुति एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष खालिद अल जरूनी करें, लेकिन नकवी ने ऐसा नहीं होने दिया। लगभग एक घंटे तक चले तनाव के बाद आयोजकों ने चुपचाप ट्रॉफी ले ली, जबकि व्यक्तिगत प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जैसे तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा को सम्मानित किया गया।
3 of 4
भारतीय टीम ने बिना ट्रॉफी के जश्न मनाया
- फोटो : ANI
ट्रॉफी विवाद पर सूर्यकुमार ने बयां की सच्चाई
इंडियन एक्सप्रेस से इस मामले पर बात करते हुए सूर्यकुमार ने कहा, 'हमने दरवाजा बंद नहीं किया और ड्रेसिंग रूम के अंदर नहीं बैठे। हमने पुरस्कार समारोह के लिए किसी को इंतजार नहीं करवाया। ट्रॉफी लेकर भाग गए वो। मैंने यही देखा। मुझे नहीं पता, कुछ लोग हमारा वीडियो बना रहे थे, लेकिन हम खड़े थे। हम अंदर नहीं गए।'
ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि भारत ने नकवी से ट्रॉफी इसलिए स्वीकार नहीं की क्योंकि वे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) या सरकारी अधिकारियों के निर्देशों का पालन कर रहे थे। लेकिन भारतीय कप्तान ने ऐसी बातों को खारिज करते हुए कहा कि यह मैदान पर लिया गया टीम का फैसला था। उन्होंने कहा, 'सबसे पहले मैं यह स्पष्ट कर दूं कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान सरकार या बीसीसीआई में से किसी ने भी हमें यह नहीं बताया कि अगर कोई ट्रॉफी देगा, तो हम उसे नहीं लेंगे। हमने यह फैसला मैदान पर खुद ही लिया। वे (एसीसी अधिकारी) मंच पर खड़े थे और हम नीचे खड़े थे। मैंने उन्हें मंच पर बात करते देखा और मुझे उनकी बातचीत का ब्यौरा नहीं पता। भीड़ में से कुछ लोगों ने हूटिंग शुरू कर दी। और फिर हमने देखा कि उनका प्रतिनिधि ट्रॉफी लेकर भाग रहा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एशिया कप 2025
- फोटो : ANI
फैंस और दर्शकों ने भी जताई नाराजगी
इस दौरान सूर्या ने यह स्पष्ट किया कि उनकी टीम का कोई भी खिलाड़ी मैच के तुरंत बाद अपने फोन लेने के लिए ड्रेसिंग रूम के अंदर नहीं गया था। टीम के सहयोगी स्टाफ ने उनको मैदान पर उनके फोन लाकर दिए थे। मैच के दौरान स्टैंड में बैठे दर्शकों और सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस ने अपनी नाराजगी जाहिर की। दर्शकों ने तो 'भारत माता की जय' और 'मोदी-मोदी' के नारे तक लगाए। जैसे ही पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा स्टेज की ओर बढ़े, उन्हें हूटिंग का सामना करना पड़ा। इससे बौखलाए नकवी मैदान छोड़ भारत की ट्रॉफी के साथ भाग खड़े हुए। दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम मैच खत्म होने के बाद लंबे समय तक ड्रेसिंग रूम में रही, जिससे नकवी काफी देर तक अकेले और असहज स्थिति में दिखे। यह किसी को समझ नहीं आ रहा है कि नकवी पीसीबी का प्रतिधित्व कर रहे हैं या एसीसी का।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।