सब्सक्राइब करें
LSG Inning
82/4 (10.2 ov)
Abdul Samad 7(9)*
Nicholas Pooran 3 (6)
Gujarat Titans elected to bowl

पांच बल्लेबाज, जिन्होंने इंडिया और दक्षिण अफ्रीका की टी-20 भिड़ंत में सबसे अधिक रन जड़े हैं

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 15 Sep 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
Ind vs SA Five batsmans of India and South Africa Team who Score highest run in T 20 matches
दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत - फोटो : सोशल मीडिया

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी-20 मैच की सीरीज का आगाज रविवार से धर्मशाला के मैदान पर होने जा रहा है। दोनों टीम के बीच अब तक टी-20 के 13 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से भारत ने आठ बार बाजी मारी है, तो वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पांच बार जीत दर्ज की है, लेकिन टीम इंडिया के लिए एक कड़वा सच यह भी है कि, वो अब तक दक्षिण अफ्रीका को टी-20 मुकाबले में अपनी जमीन पर पटखनी नहीं दे पाई है। दोनों टीम के बीच अब तक खेले गए मुकाबले धमाकेदार रहे हैं। आइए बताते हैं आपको दोनों टीम के उन पांच बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने अब तक खेले गए टी-20 मुकाबले में सबसे अधिक रन बनाए हैं।

 

Trending Videos
Ind vs SA Five batsmans of India and South Africa Team who Score highest run in T 20 matches
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

 रोहित शर्मा

टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 11 टी-20 मुकाबले में 38 की औसत और 136 की स्ट्राइक रेट से 341 रन बनाए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में दो अर्धशतक और एक शतक लगाया है। उनका सर्वाधिक स्कोर 66 गेंदों में 106 रन है, जो उन्होंने साल 2015 में धर्मशाला के मैदान पर बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ind vs SA Five batsmans of India and South Africa Team who Score highest run in T 20 matches
सुरेश रैना

सुरेश रैना

भारतीय टीम के कभी मध्यक्रम की जान रहे सुरेश रैना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 12 टी-20 मुकबले में 34 की औसत और 148 के स्ट्राइक रेट से 339 रन बनाए। रैना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक शतक लगाया है। इस टीम के खिलाफ उनका सर्वाधिक स्कोर 60 गेंदों पर 101 रन है, जो उन्होंने साल 2010 के टी-20 विश्वकप में बनाया था।

Ind vs SA Five batsmans of India and South Africa Team who Score highest run in T 20 matches
जेपी डुमिनी

 जेपी डुमिनी

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पूर्व दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज जेपी डुमिनी तीसरे नंबर पर हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ 10 टी-20 मुकबले खेले हैं। जिसमें डुमनी ने 59 की औसत और 122 के स्ट्राइक-रेट से 295 रन बनाए हैं। डुमिनी ने भारत के खिलाफ तीन अर्धशतक जड़े हैं। भारत के खिलाफ उनका सर्वाधिक स्कोर 34 गेंदों पर 78 रन है, जो उन्होंने साल 2016 में धर्मशाला के मैदान पर बनाया था।

विज्ञापन
Ind vs SA Five batsmans of India and South Africa Team who Score highest run in T 20 matches
एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया

एबी डीविलियर्स

दक्षिण अफ्रीकी टीम के पूर्व कप्तान रहे एबी डीविलियर्स दोनों टीम के बीच खेले मैच में रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर आते हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ नौ टी-20 मुकाबले में 23 की औसत और 132 के स्ट्राइक-रेट से 208 रन बनाए हैं। डीविलियर्स ने भारत के खिलाफ दो अर्धशतक लगाए हैं और भारत के खिलाफ उनका सर्वाधिक स्कोर 51 गेंदों में 63 रन है, जो उन्होंने स 2009 में ट्रेंट ब्रिज में बनाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed