{"_id":"633af0c576fc1b71cd0eb761","slug":"ind-vs-sa-team-india-reached-lucknow-for-the-odi-series-shubman-gill-captain-dhawan-were-seen-practicing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: वनडे सीरीज के लिए लखनऊ पहुंची टीम इंडिया, इकाना मैदान में अभ्यास करते दिखे शुभमन, धवन और ईशान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: वनडे सीरीज के लिए लखनऊ पहुंची टीम इंडिया, इकाना मैदान में अभ्यास करते दिखे शुभमन, धवन और ईशान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 03 Oct 2022 07:55 PM IST
सार
चयनकर्ताओं ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने वाले सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया है। नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल समेत सीनियर खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप से पहले आराम दिया गया है।
विज्ञापन
1 of 9
लखनऊ के इकाना में शुभमन गिल और शिखर धवन प्रैक्टिस करते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में छह अक्तूबर को खेला जाएगा। इसके लिए टीम इंडिया शिखर धवन के नेतृत्व में लखनऊ पहुंच चुकी है। भारतीय टीम ने अभ्यास शुरू भी कर दिया है। सोमवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टीम इंडिया के खिलाफ अभ्यास करते दिखे।
Trending Videos
2 of 9
ईशान किशन और कुलदीप इकाना में अभ्यास करते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
शुभमन गिल और शिखर धवन ने इकाना स्टेडियम में रनिंग की। इस दौरान दोनों हंसी-मजाक करते दिखे। इसके अलावा ईशान किशन, कुलदीप यादव, आवेश खान, ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन भी प्रैक्टिस करते नजर आए। ईशान और ऋतुराज ने बैटिंग प्रैक्टिस भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
लखनऊ के इकाना में आवेश खान और संजू सैमसन प्रैक्टिस के बाद
- फोटो : सोशल मीडिया
चयनकर्ताओं ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने वाले सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया है। नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल समेत सीनियर खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप से पहले आराम दिया गया है। यह खिलाड़ी अब सीधे टी20 वर्ल्ड कप में खेलते दिखेंगे।
4 of 9
कोच लक्ष्मण टीम इंडिया के साथ इकाना स्टेडियम में
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, राहुल द्रविड़ की जगह नेशनल क्रिकेट एकेडमी के अघ्यक्ष वीवीएस लक्ष्मण इस सीरीज में टीम इंडिया के कोच पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। द्रविड़ छह अक्तूबर को भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना हो सकते हैं। लक्ष्मण टीम इंडिया के साथ लखनऊ में जुड़ चुके हैं। वह टीम इंडिया के साथ इकाना स्टेडियम में नजर आए।
विज्ञापन
5 of 9
लखनऊ के इकाना में टीम इंडिया प्रैक्टिस करते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, शिखर धवन टीम की कमान संभालेंगे। श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। श्रेयस की भी वनडे टीम में वापसी हुई है। वह जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में भी नहीं खेले थे। हालांकि, श्रेयस दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा हैं। तीसरे टी20 में वह विराट कोहली की जगह खेलते दिख सकते हैं। टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में नहीं चुने गए संजू सैमसन को भी टीम में चुना गया है। सैमसन ने न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ वनडे सीरीज में हाल ही में इंडिया-ए की कप्तानी की थी। आखिरी मैच में उन्होंने अर्धशतक भी जड़ा था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।