सब्सक्राइब करें

IND vs ZIM: शुभमन गिल ने सचिन का 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, रोहित शर्मा और केएल राहुल के खास क्लब में शामिल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: रोहित राज Updated Mon, 22 Aug 2022 05:06 PM IST
सार

शतक लगाने के बाद गिल भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान केएल राहुल के खास क्लब में शामिल हो गए हैं। गिल से पहले रोहित और राहुल ने भी अपने करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जिम्बाब्वे में ही लगाया था। रोहित ने 2010 और राहुल ने 2016 में ऐसा किया था।

विज्ञापन
IND vs ZIM ODI Shubman Gill breaks Sachin Tendulkar 24 year old record join Rohit Sharma KL Rahul special club
शुभमन गिल और सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने सोमवार (22 अगस्त) को हरारे में 97 गेंदों पर 130 रन की शानदार पारी खेली। अपनी पारी में गिल ने 15 चौके लगाए। उनके बल्ले से एक छक्का भी निकला। गिल का स्ट्राइक रेट 134.02 का रहा। उन्होंने शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर का 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
Trending Videos
IND vs ZIM ODI Shubman Gill breaks Sachin Tendulkar 24 year old record join Rohit Sharma KL Rahul special club
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
शुभमन जिम्बाब्वे में वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। यह रिकॉर्ड पहले तेंदुलकर के नाम दर्ज था। उन्होंने 1998 में बुलावायो में नाबाद 127 रन बनाए थे। शुभमन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाया है। उनके नाम इससे पहले टेस्ट में चार और वनडे में तीन अर्धशतक दर्ज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ZIM ODI Shubman Gill breaks Sachin Tendulkar 24 year old record join Rohit Sharma KL Rahul special club
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
शतक लगाने के बाद गिल भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान केएल राहुल के खास क्लब में शामिल हो गए हैं। गिल से पहले रोहित और राहुल ने भी अपने करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जिम्बाब्वे में ही लगाया था। रोहित ने 2010 और राहुल ने 2016 में ऐसा किया था।
IND vs ZIM ODI Shubman Gill breaks Sachin Tendulkar 24 year old record join Rohit Sharma KL Rahul special club
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली की अनुपस्थिति में गिल ने तीसरे क्रम पर शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने शुरू में आराम से बल्लेबाजी की। फिर जब तेज खेलने की बारी आई तो बड़े शॉट लगाने शुरू किए। गिल ने यह साबित किया कि वह विराट कोहली के संन्यास लेने के बाद भविष्य में इस क्रम पर खेल सकते हैं।
विज्ञापन
IND vs ZIM ODI Shubman Gill breaks Sachin Tendulkar 24 year old record join Rohit Sharma KL Rahul special club
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की पारी की बात करें तो कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। राहुल और धवन ने अच्छी शुरुआत करने के बाद अपना विकेट गंवा दिया। राहुल 30 और धवन 40 रन बनाकर आउट हुए। दो विकेट गिर जाने के बाद ईशान किशन ने गिल के साथ पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 140 रन की साझेदारी की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed