फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND W vs IRE W: कौन हैं सयाली सतघरे? आयरलैंड के खिलाफ किया डेब्यू, माता-पिता ने कहा- आज हमारा सपना पूरा हुआ

Fri, 10 Jan 2025 04:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 10 Jan 2025 04:08 PM IST
सार

24 वर्षीय सयाली सतघरे ने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। यही कारण है कि उन्हें अब भारत के लिए डेब्यू का मौका मिला है।

विज्ञापन
IND W vs IRE W: Who is Sayali Satghare made debut against Ireland parents said today our dream has come true
स्मृति मंधाना ने सयाली सतघरे को पहनाई डेब्यू कैप - फोटो : @BCCIWomen
भारत और आयरलैंड की महिला टीमों के बीच आज से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। पहला मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के लिए एक ऑलराउंडर खिलाड़ी ने डेब्यू किया, जिसका नाम सयाली सतघरे है। शुक्रवार को टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने उन्हें डेब्यू कैप पहनाई। इस दौरान युवा खिलाड़ी के माता-पिता भी मौजूद रहे।
IND W vs IRE W: Who is Sayali Satghare made debut against Ireland parents said today our dream has come true
सयाली सतघरे - फोटो : @BCCIWomen
साइमा ठाकोर ने सुनाई सयाली की कहानी
24 वर्षीय सयाली सतघरे ने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। यही कारण है कि उन्हें अब भारत के लिए डेब्यू का मौका मिला है। साइमा ठाकोर ने शुक्रवार को सयाली के क्रिकेट करियर की दास्तां सुनाई। उन्होंने कहा- जब सयाली छह साल की थीं, तब वह एक मैच देखने के लिए पहुंची थीं। तब उनके पास एक गेंद आई और उन्होंने इसको जोरदार थ्रो किया था। उस वक्त हर कोई इसे देखकर हैरान रह गया था।
IND W vs IRE W: Who is Sayali Satghare made debut against Ireland parents said today our dream has come true
सयाली सतघरे और उनके माता-पिता - फोटो : @BCCIWomen
भावुक हुए माता-पिता
वहीं, सयाली की मां स्वाती सतघरे ने भी बेटी की तारीफ की और उन्हें भारत के लिए डेब्यू करने पर बधाई दी। स्वाती ने कहा- आज हम बहुत खुश हैं। उसने बहुत मेहनत की है और आज वह सफल हुई है। हम अपनी खुशी शब्दों में बयां नहीं कर सकते। उन्होंने आगे कहा- वह बहुत अनुशासनात्मक लड़की है। उसका ध्यान हमेशा अपने लक्ष्य पर होती है। इस दौरान सयाली के पिता गणेश सतघरे और उनके कोच प्रफुल्ल नाइक ने भी उनकी तारीफ की। दोनों ने कहा- हमने इस दिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार किया था। आज वो दिन आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND W vs IRE W: Who is Sayali Satghare made debut against Ireland parents said today our dream has come true
सयाली सतघरे - फोटो : @BCCIWomen
सयाली का क्रिकेट करियर
सयाली के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 51 लिस्ट ए मैचों में 20.81 के औसत से 666 रन बनाए हैं। इनमें एक शतक भी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने 56 विकेट भी अपने नाम किए हैं। वहीं, 49 टी20 मैचों में सतघरे के नाम 37 विकेट दर्ज हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/13 का रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed