फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND W vs SA W Playing 11: आज खिताबी सूखा खत्म करने उतरेगा भारत, राधा यादव और स्नेह राणा में किसे मिलेगी तरजीह?

Sun, 02 Nov 2025 07:09 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 02 Nov 2025 07:09 AM IST
सार

India W vs South Africa W Playing 11 Prediction: महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में आज पहली बार ऐसी दो टीमें आमने-सामने हैं, जो कभी चैंपियन नहीं रही हैं। आईसीसी महिला वनडे विश्व कप में यह पांचवां मौका है जब मेजबान टीम खिताबी मुकाबला खेलेगी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया (1988), इंग्लैंड (1993, 2017) और न्यूजीलैंड (2000) की टीमें बतौर मेजबान फाइनल मैच खेल चुकी हैं।

विज्ञापन
ind w vs sa w dream 11 prediction women world cup 2025 final india vs south africa captain players list
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI Women-x
महिला विश्व कप का रोमांच चरम पर पहुंच गया है। आज भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। भारत तीसरी बार वनडे विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेलेगी जिसमें उसका प्रयास खिताबी सूखे को खत्म करना होगा। वहीं, दक्षिण अफ्रीका का यह पहला फाइनल है।
ind w vs sa w dream 11 prediction women world cup 2025 final india vs south africa captain players list
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women
तीसरी बार खिताब के लिए जोर लगाएगी भारतीय टीम
भारतीय टीम इससे पहले मिताली राज की अगुवाई में 2005 और 2017 में विश्व कप के फाइनल में पहुंच चुकी है। साल 2005 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 98 रन से हराया था जबकि 2017 में इंग्लैंड ने घरेलू सरजमीं पर रोमांचक फाइनल में भारत पर नौ रन से जीत दर्ज की की। महिला विश्व कप के शुरुआती दो आयोजनों में विजेता का फैसला लीग चरण के अंकों के आधार पर हुआ था। जिसमें 1973 में इंग्लैंड और 1978 में ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बना था। 
ind w vs sa w dream 11 prediction women world cup 2025 final india vs south africa captain players list
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women-x
विश्व कप में फाइनल मैच की प्रथा 1982 से शुरू हुई। इंग्लैंड को 1982 और 1988 में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से शिकस्त का सामना करना पड़ा लेकिन टीम ने 1993 में न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार विश्व कप फाइनल जीता। न्यूजीलैंड इसके बाद 1997 में भारत में खेले गए विश्व कप के फाइनल में पहुंचा लेकिन इस बार उसे ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा। टीम ने हालांकि घरेलू सरजमीं पर साल 2000 में खेले गए विश्व कप के फाइनल में चिर-प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया को हराकर इंग्लैंड की तरह ही अपने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ind w vs sa w dream 11 prediction women world cup 2025 final india vs south africa captain players list
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women
भारत का पलड़ा भारी
भारत विश्व कप में अपना तीसरा फाइनल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने को तैयार है। दोनों देशों के बीच 34 वनडे मैचों 20 जीत के साथ भारत का पलड़ा भारी है लेकिन विश्व कप में मुकाबला बराबरी का है। वनडे विश्व कप के छह मैचों में भारत के नाम तीन जीत हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने पिछले तीनों मैच में भारत को शिकस्त दी है। दक्षिण अफ्रीका इकलौती ऐसी टीम है जिसे भारत ने 2017 से इस वैश्विक आयोजन में नहीं हराया है। विश्व कप के इतिहास में इससे ज्यादा बार लगातार मैचों में ऑस्ट्रेलिया (आठ) और न्यूजीलैंड (पांच) ने भारत को  हराया है। भारतीय टीम ऐसे में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से विश्व कप में मिली लगातार तीन हार का बदला भी चुकता करना चाहेगी। 
विज्ञापन
ind w vs sa w dream 11 prediction women world cup 2025 final india vs south africa captain players list
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI Women-x
दक्षिण अफ्रीका ने भारत को लीग स्टेज में हराया
दक्षिण अफ्रीका ने 2017 विश्व कप में भारत को 115 जबकि 2022 विश्व कप में तीन विकेट से हराया था। इस टीम ने मौजूदा विश्व कप में विशाखापत्तनम में भारत को तीन विकेट से शिकस्त देकर विश्व कप के मैचों में जीत की हैट्रिक पूरी की थी। इस जीत से दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय महिला टीम के खिलाफ लगातार पांच वनडे मैचों की हार का सिलसिला तोड़ा था।  भारत ने फाइनल की मेजबानी कर रहे डीवाई पाटिल स्टेडियम में अपने दो मैचों जीत दर्ज की है जबकि बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार इस मैदान पर खेलेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed