{"_id":"5c24db53bdec2257092107c5","slug":"india-and-england-could-win-world-cup-2019-says-viv-richards","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विश्व कप से पहले हुई टीम इंडिया के चैंपियन बनने की भविष्यवाणी, यह टीम होगी सबसे बड़ा खतरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विश्व कप से पहले हुई टीम इंडिया के चैंपियन बनने की भविष्यवाणी, यह टीम होगी सबसे बड़ा खतरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Fri, 28 Dec 2018 07:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
team india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स ने गुरुवार को मेजबान इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया को 2019 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में जीत का प्रबल दावेदार बताया। विव रिचर्ड्स के इस बयान के बाद यह तो तय हो गया है कि भारत को पाकिस्तान, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से कड़ी चुनौती जरूर मिलेगी।
2 of 5
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
रिचर्ड्स ने कहा, 'इंग्लैंड अच्छा खेल रहा है, लेकिन अंतिम लम्हे पर वे पिछड़ जाते हैं। उनकी टीम हमेशा से अच्छी रही है। पाकिस्तान और भारत दो ऐसी टीमें हैं जो किसी को भी हरा सकती हैं। ऑस्ट्रेलिया एक अन्य शानदार टीम है। इसलिए मुझे लगता है कि ये चार से पांच टीमें हैं जिनमें 2019 विश्व कप जीतने की क्षमता है।'
3 of 5
विव रिचर्ड्स
- फोटो : sportskeeda
वेस्टइंडीज के बारे में पूछने पर रिचर्ड्स ने कहा कि टीम ने हाल के वर्षों में अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म नहीं दिखाई है और उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम एक बार फिर शीर्ष पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विव रिचर्ड्स
रिचर्ड्स ने कहा, 'सीमित ओवरों के मैच में सब कुछ इस पर निर्भर करता है कि आप मैच के दिन कैसा खेलते हो। अगर बुरा दिन है तो खराब टीम भी आपको हरा सकती है। मैं टीम को वहां देखने की उम्मीद करता हूं जहां वह पहुंचने की हकदार है।'
विज्ञापन
5 of 5
team india
बता दें कि टीम इंडिया को विश्व कप में जीत का दावेदार इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में कोहली गैंग ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने न सिर्फ देश में बल्कि विदेशी सरजमीं पर भी धुरंधरों को धूल चटाकर रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल कर रखा है। पहले पायदान पर इंग्लैंड है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।