{"_id":"59c491154f1c1b8e688b5c73","slug":"india-beat-australia-in-second-odi-at-kolkata-with-the-star-performances-from-five-players","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvAUS: टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया पर दूसरे वन-डे में जीत के ये हैं 5 'हीरोज'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvAUS: टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया पर दूसरे वन-डे में जीत के ये हैं 5 'हीरोज'
Sat, 23 Sep 2017 11:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया ने गुरुवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स पर ऑस्ट्रेलिया को चारों खाने चित करते हुए 50 रन से मात दी। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 252 रन बनाए। मेजबान टीम पारी की आखिरी गेंद पर ऑलआउट हुई। जवाब में कंगारू बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए और पूरी टीम 43.1 ओवर में 202 रन पर ढेर हो गई। टीम इंडिया दूसरा वन-डे इन 5 खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन के कारण ही जीत सकी है। चलिए नजर डालते हैं, कौन से खिलाड़ी इस लिस्ट में शामिल है:
हार्दिक पांड्या
2 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : twitter
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वन-डे में भी शानदार प्रदर्शन जारी रहा। पांड्या ने पहले बल्ले 26 गेंदों में 2 चौको की मदद से महत्वपूर्ण 20 रन का योगदान दिया। फिर गेंदबाजी में 10 ओवर का कोटा पूरा करते हुए 56 रन देकर दो कंगारू बल्लेबाजों का शिकार किया। हार्दिक जब बल्लेबाजी करने उतरे तब टीम का स्कोर 197/5 था। उनके आउट होने से समय टीम का स्कोर 250 रन के करीब पहुंच गया था। हार्दिक को 'हीरोज' की लिस्ट में 5वें नंबर पर रखा गया है।
भुवनेश्वर कुमार
3 of 6
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : twitter
भुवनेश्वर कुमार ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए मुश्किल कड़ी बनते जा रहे हैं। 27 वर्षीय भुवी ने पहले बल्ले से 33 गेंदों में एक चौके की मदद से 20 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। फिर उन्होंने गेंदबाजी में कमाल करते हुए 6.1 ओवर में दो मेडन सहित सिर्फ 9 रन देकर तीन विकेट लिए। भुवी ने कंगारू ओपनर्स को जल्दी पवेलियन भेजा और फिर केन रिचर्डसन को आउट करके टीम इंडिया की जीत पर मुहर लगाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे
4 of 6
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ESPN
अजिंक्य रहाणे ने दर्शाया कि दबाव में प्रभावी प्रदर्शन करना कोई उनसे सीखे। रहाणे की बतौर ओपनर जगह खतरे में थी और ईडन गार्डन्स पर उनके पास अनकहे रूप से अपने आप को साबित करने का आखिरी मौका था। रहाणे ने बेहतरीन वापसी करते हुए 64 गेंदों में 7 चौको की मदद से 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। रहाणे ने अपनी पारी के दौरान दो शॉट्स ऐसे खेले, जो फैंस को लंबे समय तक याद रहना तय हैं।
विज्ञापन
कुलदीप यादव
5 of 6
कुलदीप यादव
- फोटो : PTI
ये तो 'चाइनामैन' से 'हैट्रिकमैन' बन चुके हैं। कुलदीप टीम इंडिया की जीत के प्रमुख नायक रहे। वो वन-डे क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बने। कुलदीप यादव ने अपने कोटे के 8वें और ऑस्ट्रेलियाई पारी के 33वें ओवर की दूसरी, तीसरी व चौथी गेंद पर क्रमशः मैथ्यू वेड (2), एशटन आगर और पैट कमिंस को अपना शिकार बनाया। ऑस्ट्रेलिया 148 रन पर 5 विकेट गंवाकर टीम इंडिया को तगड़ी फाइट दे रही थी, तभी कुलदीप ने तीन करिश्माई गेंदे डालकर मैच मेजबान टीम की झोली में डाल दिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।