{"_id":"62fe3e7b4f576e52db3bcdfa","slug":"india-beats-zimbabwe-by-10-wickets-in-1st-odi-shikhar-dhawan-shubman-gill-deepak-chahar-axar-became-heroes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार 13वीं जीत हासिल की, धवन और शुभमन गिल की तीसरी शतकीय साझेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार 13वीं जीत हासिल की, धवन और शुभमन गिल की तीसरी शतकीय साझेदारी
भारत ने जिम्बाब्वे दौरे का आगाज शानदार अंदाज में किया है। उसने गुरुवार (18 अगस्त) को तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले को 10 विकेट से अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया की जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में लगातार 13वीं जीत है। भारत तीन जून 2010 से अब तक इस टीम के खिलाफ नहीं हारा है। पिछली हार हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ही मिली थी। तब जिम्बाब्वे ने सात विकेट से मैच अपने नाम कर लिया था। उसके बाद से भारत ने इस मैदान पर मेजबान टीम को 10 बार हराया है। वहीं, बुलावायो में दो और ऑकलैंड (न्यूजीलैंड) में एक बार हराया है।
2 of 8
शुभमन गिल और शिखर धवन
- फोटो : BCCI
मैच में भारत के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह निर्णय सही साबित हुआ। टीम के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 40.3 ओवर में 189 रन पर ऑलआउट कर दिया। जवाब में टीम इंडिया 30.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 192 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। दूसरा मुकाबला इसी मैदान पर 20 जून को खेला जाएगा।
3 of 8
बल्लेबाजी के दौरान शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत की जीत में उपकप्तान शिखर धवन, शुभमन गिल, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा और अक्षर पटेल छा गए। धवन और गिल ने शतकीय साझेदारी की। दोनों ने पिछले चार मैच में तीन बार शतकीय साझेदारी की। इससे पहले वेस्टइंडीज दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में दो बार दोनों ने 100 से ज्यादा रन जोड़े थे। गिल 82 और धवन 81 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा और अक्षर पटेल ने तीन-तीन विकेट लिए। चाहर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वापसी पर चमके चाहर, शीर्ष क्रम को भेजा पवेलियन
4 of 8
दीपक चाहर
- फोटो : सोशल मीडिया
करीब छह महीने पर टीम में लौटे दीपक चाहर ने टीम के लिए पहला ओवर किया। शुरू के कुछ ओवरों में चाहर की गेंदबाजी में वह धार नजर नहीं आ रही थी जिसके लिए वह जाने जाते हैं। उनकी कुछ गेंदें सही हो रही थीं तो कुछ की लाइन भटकी हुई थी। धीरे-धीरे चाहर अपने पुराने रंग में वापस लौट गए। उन्होंने सातवें ओवर में इनोसेंट काया और नौवें ओवर में टी. मारुमानी को पवेलियन भेज दिया।
विज्ञापन
5 of 8
मोहम्मद सिराज
- फोटो : सोशल मीडिया
काया चार और मारुमानी आठ रन बनाकर आउट हुए। दोनों को चाहर ने विकेटकीपर सैमसन के हाथों कैच कराया। जिम्बाब्वे का तीसरा विकेट मोहम्मद सिराज ने लिया। उन्होंने सीन विलियम्स (एक) को धवन के हाथों कैच कराया। सिराज के बाद चाहर ने एक और विकेट लिया। उन्होंने 11वें ओवर में वेस्ले माधेवेरे को एलबीडब्ल्यू आउट कर जिम्बाब्वे को बड़ा झटका दिया। इस तरह 10.1 ओवर में मेजबान टीम के 31 रन पर चार विकेट गिर गए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।