{"_id":"5b42ab4b4f1c1bb9248b559e","slug":"india-gets-ms-dhoni-type-cricketer-due-to-sourav-ganguly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सौरव गांगुली की सोच के चलते भारत को मिला महेंद्र सिंह धोनी जैसा क्रिकेटर ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सौरव गांगुली की सोच के चलते भारत को मिला महेंद्र सिंह धोनी जैसा क्रिकेटर
Mon, 09 Jul 2018 05:54 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 09 Jul 2018 05:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सौरव गांगुली और एमएस धोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का युवाओं पर भरोसा दिखाने के कारण भारतीय क्रिकेट टीम को सबसे महानतम खिलाड़ियों में से एक महेंद्र सिंह धोनी मिले। यह दावा एक किताब में किया गया है। लेखक अभिरूप भट्टाचार्य की नई किताब 'विनिंग लाइक सौरव, थिंक एंड सक्सीड लाइक गांगुली' में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान को दूरदृष्टि और सबसे तेज दिमाग वाले क्रिकेटरों में से एक बताया गया है।
2 of 5
sourav ganguly
बंगाल के इस खिलाड़ी ने मैच फिक्सिंग प्रकरण के बाद सचिन तेंदुलकर की जगह कप्तानी की बागडोर संभाली और एक जुझारू टीम का गठन किया। गांगुली को युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ, जहीर खान, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह जैसे खिलाडियों को बढ़ावा देने के साथ 'टीम इंडिया' और 'मेन इन ब्लू' की अवधारणा बनाने का श्रेय दिया जाता है।
3 of 5
सौरव गांगुली
किताब के मुताबिक गांगुली का मंत्र सरल था। उनका मानना था कि अगर युवा प्रतिभाशाली है तो उसे खुद को साबित करने का पर्याप्त अवसर दिया जाना चाहिए। वह सुनिश्चित करते थे कि टीम में ऐसे खिलाड़ी को शांत माहौल मिले और एक असफलता के बाद उसे बाहर नहीं किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ESPN
किताब के मुताबिक धोनी इस नीति के सबसे बेहतर उदाहरण में से एक है। जिन्हें पहली चार पारियों में असफल रहने के बाद भी मौका दिया गया और अपनी पांचवीं पारी में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 148 रन की पारी खेली। इस एक पारी के बाद धोनी का करियर पूरी तरह से बदल गया।
विज्ञापन
5 of 5
ms dhoni
धोनी आगे चलकर भारतीय टीम के कप्तान बने और उन्होंने 2007 में भारत को आईसीसी टी 20 विश्व कप और 2011 में एकदिवसीय विश्व कप के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी दिलवाया। किताब में कहा गया- अगर गांगुली ने धोनी पर भरोसा नहीं दिखाया होता तो भारतीय क्रिकेट टीम को उसका सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं मिलता।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।