फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगारुओं का शिकार करने को तैयार टीम इंडिया, ये रहा पहले टेस्ट का संभावित प्लेइंग XI

Wed, 05 Dec 2018 10:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Dec 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
india predicted playing xi for the 1st test against australia at adelaide
team india

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार से चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एडिलेड ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया के पास यह सीरीज जीतने का खास मौका है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टीम इंडिया ने एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। आइए जानते हैं किन 11 खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया पहले टेस्ट में कंगारुओं को मात देने उतरी सकती हैः

india predicted playing xi for the 1st test against australia at adelaide
kl rahul

ओपनर
टीम इंडिया की तरफ से मुरली विजय और केएल राहुल ओपनर की भूमिका निभा सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर इस जोड़ी ने कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। वहीं, मुरली विजय ने ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है।

 

india predicted playing xi for the 1st test against australia at adelaide
पुजारा

मिडिल ऑर्डर 
चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे मिडिल ऑर्डर की भूमिका अदा कर सकते हैं। हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर विराट ने अपनी बललेबाजी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इसके अलावा रहाणे भी विदेशी धरती पर शानदार फॉर्म में नजर आते हैं। यदि 2014 की बात करें तो उन्होंने चार मैचों के आठ पारियों में 399 रन बनाए थे। इस दौरान उनका उच्च स्कोर 147 का था। वहीं, पुजारा ने कंगारुओं के खिलाफ 12 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने दो शतक और छह अर्धशतकों के साथ 55.05 की औसत से 1101 रन बनाए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
india predicted playing xi for the 1st test against australia at adelaide
ऋषभ पंत

विकेटकीपर/ऑलराउंडर
टीम इंडिया की तरफ से विकेटकीपर की भूमिका ऋषभ पंत निभाएंगे, जबकि ऑलराउंडर के तौर पर हनुमा विहारी का खेलना लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावा छठे नंबर पर 'हिटमैन' रोहित शर्मा का खेलान लगभग तय है।

विज्ञापन
india predicted playing xi for the 1st test against australia at adelaide
ashwin virat

गेंदबाजी
टीम इंडिया कंगारुओं के खिलाफ पहले टेस्ट में एक स्पिन गेंदबाज और दो तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकती है। स्पिन की भूमिका रविचंद्रन अश्विन, जबकि पेसर की भूमिका मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह के जिम्मे हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed