{"_id":"5d691efc8ebc3e015e1b4d8c","slug":"india-selector-says-there-is-no-question-of-ignoring-ms-dhoni","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया की भलाई के लिए धोनी ने किया त्याग, इस वजह से नहीं लिया अब तक संन्यास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया की भलाई के लिए धोनी ने किया त्याग, इस वजह से नहीं लिया अब तक संन्यास
बीसीसीआई ने बीते गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले महीने होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 15 सदस्ययी टीम का एलान किया, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को शामिल नहीं किया गया। टी-20 टीम में शामिल नहीं होने के चलते एक बार फिर से उनके संन्यास लेने की खबरें तेज हो गई हैं। यहां तक कि इसके बाद क्रिकेट पंडितों ने यह कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या धोनी को नजरअंदाज किया गया है?
2 of 4
एम एस धोनी
- फोटो : social Media
धोनी को प्रोटियाज के खिलाफ न खिलाने का मामला तूल पकड़े इससे पहले चयनकर्ताओं ने साफ तौर पर कहा कि धोनी ने अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड टी20 के लिए टीम तैयार होने का वक्त दिया है। उन्होंने कहा कि धोनी ने वादा किया है कि वह अपने करियर पर तभी फैसला लेंगे जब टीम का भविष्य सफल हाथों में होगा और चयनकर्ता इस बात को लेकर आश्वस्त होंगे कि विकेटकीपिंग विभाग में उनके पास पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं।
3 of 4
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'धोनी को नजरअंदाज करने का सवाल ही पैदा नहीं होता। बल्कि धोनी ने हमें भविष्य के लिए टाइम दिया है ताकि हम अगले साल होने वाले वर्ल्ड टी-20 को ध्यान में रखते हुए योजना तैयार कर सकें। उन्हें इस बात का अहसास है कि लोगों की राय से पहले टीम आती है। हम भी इस बात को समझते हैं कि अगर ऋषभ पंत चोटिल हो जाते हैं तो हमारे पास छोटे प्रारूप में उनका सही विकल्प मौजूद नहीं है। धोनी ने इस वजह से अभी कुछ वक्त इंतजार करने का फैसला किया है। इस समय उन्हें नजरअंदाज करने का कोई सवाल नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान चयनकर्ताओं ने यह भी साफ किया वर्ल्ड कप 2019 के बाद धोनी से उनके भविष्य को लेकर कोई बात नहीं की गई है। उन्होंने कहा, 'नहीं, हमने अभी तक उनके साथ बैठकर कोई बात नहीं की है। इसी वजह से उन्होंने हमें कुछ वक्त दिया है ताकि हम भविष्य को लेकर योजनाएं तैयार कर सकें और विकल्पों पर गौर कर सकें। अगर ऋषभ पंत चोटिल हो जाते हैं और किसी वजह से वर्ल्ड टी20 का हिस्सा नहीं हो पाते तो धोनी के बिना हमारे लिए तस्वीर बहुत अच्छी नजर नहीं आती।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।