{"_id":"59c640b64f1c1b21688b6224","slug":"india-vs-australia-indore-is-lucky-all-time-for-team-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीसरा वन डे: इंदौर शहर टीम इंडिया के लिए इन 5 वजहों से है लकी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तीसरा वन डे: इंदौर शहर टीम इंडिया के लिए इन 5 वजहों से है लकी
Sun, 24 Sep 2017 11:13 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
होल्कर स्टेडियम
- फोटो : you tube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंदौर में तीसरे वन डे में टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका है। अगर वह यहां कंगारुओं को हराने में कामयाब होती है तो वह ऑस्ट्रेलिया को लगातार तीन मैचों में पहली बार हराने का रिकॉर्ड कायम कर सकती है। टीम इंडिया ने इस सीरीज के दोनों मैचों में कंगारुओं को हराया है। चेन्नई से पहले अंतिम बार टीम इंडिया सिडनी में कंगारुओं से भिड़ी थी। जनवरी 2016 की पांच वन डे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। मनीष पांडेय ने शतक लगा कर सीरीज के अंतिम मैच में जीत दिलाई थी। इंदौर वन डे जीतने के बाद एक ही मैदान में टीम इंडिया लगातार पांच मैच जीतने का रिकॉर्ड कायम कर सकती है। अभी तक इंदौर के होल्कर स्टेडियम के अलावा टीम इंडिया ने शारजाह, मीरपुर, दिल्ली और विशाखापट्टनम में चार-चार मैच जीते हैं। इंदौर वन डे जीतकर टीम इंडिया इतिहास रच सकती है। रविवार को अवकाश होने की वजह से स्टेडियम में दर्शकों का साथ भी टीम इंडिया को भरपूर मिलेगा।
सचिन ने नेहरू स्टेडियम में पूरे किए 10000 रन
2 of 5
सचिन तेंदुलकर
अभी तक टीम इंडिया ने किसी भी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को लगातार तीन मैचों में नहीं हराया है। अगर इंदौर में टीम इंडिया जीतती है तो वह कंगारुओं को लगातार तीन मैच हराने का रिकॉर्ड भी कायम कर सकती है। वैसे इंदौर शहर टीम इंडिया के लिए काफी लकी रहा है। इसकी पांच मुख्य वजह है। सबसे पहले होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक चारों मैच में जीत दर्ज की है। दो बार इंग्लैंड को तथा एक-एक बार दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज को हराया है। सचिन तेंदुलकर ने अपने वन डे करियर के 10 हजार रन यहीं पूरे किए थे। वो भी कंगारुओं के खिलाफ यहां के पुराने नेहरू स्टेडियम में। 31 मार्च 2001 को तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 139 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने यह मुकाबला आसानी से जीत लिया था।
8 दिसंबर 2011, वीरेंद्र सहवाग के तूफानी 219 रन
3 of 5
विराट कोहली और वीरेंद्र सहवाग
होल्कर स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने 8 दिसंबर 2011 को तूफानी दोहरा शतक बनाते हुए शानदार 219 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने 418 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इतने बड़े स्कोर के सामने वेस्टइंडीज की हार तय थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबिन उथप्पा का 15 अप्रैल 2006 को शानदार डेब्यू
4 of 5
रॉबिन उथप्पा
- फोटो : getty
भारत की तरफ से रोबिन उथप्पा ने 15 अप्रैल 2006 को होल्कर स्टेडियम में ही डेब्यू कर 86 रनों की शानदार पारी खेली थी। इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 288 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने उथप्पा के 86 रनों के अलावा द्रविड़ के 69 और युवराज के नाबाद 63 रनों की मदद से सात विकेट से मैच जीत लिया था।
विज्ञापन
14 अक्टूबर 2015 को धोनी ने 92 रन बनाए, दक्षिण अफ्रीका हारा
5 of 5
धोनी
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एमएस धोनी की यादगार पारी से टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को यहां 14 अक्टूबर 2015 को हराया था। टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 248 रन बनाए। एक समय टीम इंडिया का स्कोर 7 विकेट पर 165 रन था। बाद में धोनी ने 92 रनों की पारी खेलते हुए टीम इंडिया का स्कोर 247 रनों पर पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 225 रनों पर आल आउट हो गई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।