{"_id":"59c6dd174f1c1b20688b6465","slug":"kohli-s-legacy-will-be-what-he-does-in-the-next-15-months-syas-sourav-ganguly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गांगुली ने की कोहली की तारीफ, कहा-इससे तय होगी उनकी 'विराट' विरासत ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गांगुली ने की कोहली की तारीफ, कहा-इससे तय होगी उनकी 'विराट' विरासत
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sun, 24 Sep 2017 03:46 AM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly, virat kohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के फैंस किसी भी सूरत में दादा के अलावा किसी और को टीम इंडिया का सर्वश्रेष्ठ कप्तान मानने को राजी नहीं होते हैं। लेकिन अब खुद सौरव गांगुली ने मौजूदा कप्तान विराट को शानदार बताया है। विराट की टीम दुनियाभर में अपना दबदबा बनाती जा रही है। वर्तमान में दुनिया की किसी भी टीम के लिए विराट सेना से भिड़ना आग से खेलने जैसा है। श्रीलंकाई शेरों को उनकी ही मांद में तीनो फॉर्मेट में 9-0 से मात देने के बाद इंडियन टाइगर्स अपनी सरजमीं पर कंगारुओं का शिकार करने में जुटी है। सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर में रविवार को खेला जाएगा जिसमें टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को मात देकर सीरीज में 3-0 की निर्णायक बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी।
गांगुली ने की कोहली की तारीफ, कहा-इससे तय होगी उनकी 'विराट' विरासत
एम एस धोनी और विराट कोहली
- फोटो : PTI
कंफर्ट जोन से बाहर होगी कोहली की विराट परीक्षा
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि विराट की असली परीक्षा तब होगी जब वो अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलेंगे और दुनिया के दूसरे हिस्सों में क्रिकेट खेलेंगे। गांगुली ने कहा भारत को घर में हराना हमेशा से दूसरी टीमों के लिए मुश्किल रहा है लेकिन अगले 15 महीने में विराट सेना को इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ 12 टेस्ट मैच उनकी धरती पर खेलने हैं। यहीं से उनके लिए चुनौती शुरु होगी। गांगुली का कहना है कि बहुत कम ही कप्तान ऐसे हुए हैं जिनके नेतृत्व में टीम को घर में हार का सामना करना पड़ा है। उनकी विरासत क्या होगी ये अगले 15 महीनों में साबित हो जाएगा। ये 12 महीने विराट को भारत का महानतम क्रिकेटर बना सकते हैं।

विराट कोहली
मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं कोहली
गांगुली ने कहा बतौर खिलाड़ी विराट को कोई तुलना नहीं है। वो एक मास्टर खिलाड़ी हैं। वह हर चीज के लिए तैयार है और उसी के अनुसार मैच को बदल देते हैं। वनडे में तो उनके जैसा दुनिया में और कोई खिलाड़ी नहीं है। मुझे नहीं मालूम कि वनडे में वो कितने शतक जड़ेंगे। लेकिन वो जिस अंदाज में अभी खेल रहे हैं आगे भी इसी अंदाज से क्रिकेट खेलते रहे तो आने वाले सालों में रनों का अंबार लगा देंगे। कोहली का अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन के कारण टीम पर पूरा नियंत्रण है। वो सामने से खड़े होकर अपने प्रदर्शन के साथ टीम का नेतृत्व करते हैं। वो अपनी टीम के लिए उपयुक्त उदाहरण हैं वो टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं और ड्रेसिंग रूम में भी सभी उनका सम्मान करते हैं।

विराट कोहली, धोनी और कुलदीप यादव
क्या कुलदीप होंगे हरभजन की तरह सफल?
जब सौरव से ये पूछा गया कि पिछले मैच में हैट्रिक लेने वाले कुलदीप हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ी हैं। इस सवाल का अपने जानेमाने गोलमोल अंदाज में जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ये कुलदीप के लिए बेहतरीन प्रदर्शन था। लेकिन टेस्ट में हैट्रिक हासिल करना वनडे की तुलना में ज्यादा मुश्किल होता है। हरभजन ने टेस्ट में सभी ऊपरी क्रम के खिलाड़ियों को शिकार बनाया था लेकिन मैं दोनों की तुलना नहीं कर सकता। ये एक युवा खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि है। वो आने वाले कुछ समय तक टीम का हिस्सा बने रहेंगे।
जब सौरव से ये पूछा गया कि पिछले मैच में हैट्रिक लेने वाले कुलदीप हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ी हैं। इस सवाल का अपने जानेमाने गोलमोल अंदाज में जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ये कुलदीप के लिए बेहतरीन प्रदर्शन था। लेकिन टेस्ट में हैट्रिक हासिल करना वनडे की तुलना में ज्यादा मुश्किल होता है। हरभजन ने टेस्ट में सभी ऊपरी क्रम के खिलाड़ियों को शिकार बनाया था लेकिन मैं दोनों की तुलना नहीं कर सकता। ये एक युवा खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि है। वो आने वाले कुछ समय तक टीम का हिस्सा बने रहेंगे।
विज्ञापन
गांगुली ने की कोहली की तारीफ, कहा-इससे तय होगी उनकी 'विराट' विरासत
जडेजा और अश्विन
अश्विन-जडेजा पर बढ़ेगा दबाव
भारतीय टीम अब कलाई के स्पिनरों को वरीयता दे सकती है इस वजह से कंधे की मदद से गेंदबाजी करने वाले अश्विन और जडेजा जैसे गेंदबाजों पर वनडे और टी-20 क्रिकेट में दबाव पड़ेगा। अश्विन पर ज्यादा क्योंकि जड़ेजा तेजी से बल्लेबाजी कर सकने के साथ एक शानदार फील्डर भी हैं।