फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सहवाग ने शायराना अंदाज में बताया, टीम इंडिया के किस खिलाड़ी से है ऑस्ट्रेलिया तंग

Sat, 23 Sep 2017 11:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sat, 23 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
 Virender Sehwag told which Indian Player is trouble Australian Team
विरेंद्र सहवाग
टीम इंडिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज और कॉमेंट्रेटर वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव जैसे युवा गेंदबाजों ने लोगों को रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा जैसे गेंदबाजों को भूलने के लिए मजबूर कर दिया है। सहवाग ने इन दोनों स्पिनर्स की तारीफ करते हुए कहा, ये अच्छा है कि हमें युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के कारण टीम से बाहर दो अनुभवी स्पिनर्स की कमी नहीं महसूस हो रही है। 

इंदौर के इसी मैदान पर सहवाग ने दिसंबर 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 149 गेंद में 219 रन की पारी खेली थी और वनडे क्रिकेट में आठ हजार रन भी पूरे किए थे। इसी मैदान पर रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का तीसरा वनडे खेला जाएगा।
 
सहवाग ने शायराना अंदाज में बताया, टीम इंडिया के किस खिलाड़ी से है ऑस्ट्रेलिया तंग  

 Virender Sehwag told which Indian Player is trouble Australian Team
विराट कोहली, धोनी और कुलदीप यादव
कोलकाता टेस्ट में कंगारुओं के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले कुलदीप यादव की प्रशंसा करते हुए सहवाग ने कहा, उन्हें फील्ड प्लेसिंग के हिसाब से गेंदबाजी करनी चाहिए। कोलकाता में पहले स्पेल में उन्होंने बहुत रन खर्च किए थे। 

सहवाग ने शायराना अंदाज में बताया, टीम इंडिया के किस खिलाड़ी से है ऑस्ट्रेलिया तंग  

 Virender Sehwag told which Indian Player is trouble Australian Team
चहल
हरियाणा की टीम में सहवाग के साथ चुके युजवेंद्र चहल की तारीफ करते हुए उन्होंन कहा, आईपीएल में बेंगलुरू की तरफ से स्टंप पर गेंदबाजी करने का फायदा चहल को मिला है। वहां भी विराट उनके कप्तान हैं। तो ऐसे में वहां जब कोई परेशानी दिखाई देती है विराट चहल के हाथों में गेंद थमा देते हैं। अब भारतीय टीम में भी ऐसा हो रहा है। वो विराट के फेवरेट गेंदबाज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सहवाग ने शायराना अंदाज में बताया, टीम इंडिया के किस खिलाड़ी से है ऑस्ट्रेलिया तंग  

 Virender Sehwag told which Indian Player is trouble Australian Team
cricketer manish pandey
सहवाग की नजर में टीम इंडिया मजबूत तो है लेकिन मिडिल ऑर्डर अभी भी उसकी सबसे कमजोर कड़ी बना हुआ है। सहवाग ने कहा, पहले दो वनडे में टीम का मध्यक्रम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका है। ऐसे में कप्तान कोहली को बल्लेबाजी क्रम में कुछ बदलाव करने चाहिए। मनीष पांडे और केदार जाधव को हाथ आए मौके का पूरा फायदा उठाना चाहिए। अब तक दोनों खिलाड़ी टूर्नामेंट में फ्लॉप रहे हैं। 
विज्ञापन

सहवाग ने शायराना अंदाज में बताया, टीम इंडिया के किस खिलाड़ी से है ऑस्ट्रेलिया तंग  

 Virender Sehwag told which Indian Player is trouble Australian Team
टीम इंडिया
सहवाग ने आगे कहा, विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया स्टीव वॉ और रिकी पॉन्टिंग के नेतृत्व वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम जैसी मजबूत लग रही है। मौजूदा कंगारू टीम में मजबूती नहीं है मैं यह बात पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि टीम इंडिया ये सीरीज 5-0 के अंतर से जीतेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed