फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पर्थ में होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया के जांबाजों की जंग, इन दिग्गजों में हो सकती है कड़ी टक्कर

Thu, 13 Dec 2018 12:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Dec 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
india vs australia players battle in perth test
India vs Australia

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार से पर्थ में खेला जाएगा। एडिलेड टेस्ट 31 रन से जीतने वाली टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर रखी है। अब दोनों टीमों के बीच पर्थ में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं किन जांबाजों के बीच रोमांचक जंग होगी।

केएल राहुल-जोश हेजलवुड

india vs australia players battle in perth test
केएल राहुल

टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल का बल्ला इन दिनों बेशक शांत है, लेकिन एडिलेड टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने कंगारुओं को अपने हाथ जरूर दिखाए थे। दूसरी पारी में 44 रन बनाने वाले राहुल ने मुरली विजय के साथ मिलकर 50 रन की साझेदारी की थी। हालांकि पिछले मैच की दोनों पारियों में राहुल मीडियम पेसर गेंदबाज जोश हेजलवुड का शिकार हुए थे। अब दूसरे टेस्ट में दोनों के बीच इस मुकाबले में कड़ी टक्कर हो सकती है।

विराट कोहली-मिचेल स्टार्क

india vs australia players battle in perth test
mitchell starc

कप्तान विराट कोहली जहां टीम इंडिया की बल्लेबाजी का सबसे मजबूत स्तम्भ हैं, वहीं मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी का सबसे प्रमुख आक्रमण हैं। टेस्ट में स्टार्क कोहली को दो बार आउट कर चुके हैं, लेकिन कोहली का जबरदस्त स्ट्राइक रेट उनकी रफ्तार पर लगाम कस सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेतेश्वर पुजारा-नाथन लियोन

india vs australia players battle in perth test
चेतेश्वर पुजारा

एडिलेड टेस्ट में शतक जड़ने वाले चेतेश्वर पुजारा को रोकने का काम नाथन लियोन के कंधों पर होगा। चूंकि पिछले मुकाबले की दूसरी पारी में भी पुजारा को लियोन ने ही आउट किया था। लेकिन, ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी अटैक से बेखौफ पुजारा न सिर्फ लियोन बल्कि पूरे बॉलिंग ब्रिगेड को तबाह करने का दम रखते हैं।

विज्ञापन

उस्मान ख्वाजा-जसप्रीत बुमराह

india vs australia players battle in perth test
जसप्रीत बुमराह

पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को अश्विन ने क्रीज से चलता किया था, लेकिन पर्थ की तेज विकेट पर लेफ्टी बल्लेबाज को सिमटाने की जिम्मादारी डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह की होगी। बुमराह को अच्छी तरह से पता है कि लेफ्ट हैंडेड बैट्समैन को तेज पिच पर कैसे फंसाना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed