फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: भारत को अब तक नहीं मिला पुजारा का रिप्लेसमेंट, पिछले सात टेस्ट में नंबर-तीन पर पांच बल्लेबाज बदले

Wed, 02 Jul 2025 05:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 02 Jul 2025 05:43 PM IST
सार

सुदर्शन को लीड्स टेस्ट में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने को कहा गया था। हालांकि, दूसरे टेस्ट में सही प्लेइंग कॉम्बिनेशन की तलाश में उन्हें शामिल नहीं किया गया और करुण नायर को जिम्मेदारी दी गई।

विज्ञापन
India vs England 2nd Test: Team India Still Searching for a Stable No. 3 Batter After Cheteshwar Pujara
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट - फोटो : ANI
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एजबेस्टन में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने दूसरे मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए। उन्होंने जसप्रीत बुमराह, साई सुदर्शन और शार्दुल ठाकुर को बाहर कर आकाश दीप, वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश रेड्डी को शामिल किया। सुदर्शन को बस एक ही मैच खेलने का मौका मिला और उन्हें बाहर कर दिया गया। पिछले टेस्ट में वह पहली पारी में खाता नहीं खोल सके थे, जबकि दूसरी पारी में 30 रन बनाए थे। हालांकि, नंबर तीन पर एक मजबूत बल्लेबाज की खोज जारी है। चेतेश्वर पुजारा को टीम से बाहर करने के बाद अब तक भारत को नंबर तीन पर सही खिलाड़ी नहीं मिल पाया है। इस दौरान टीम इंडिया ने कई खिलाड़ियों को आजमाया है। 
India vs England 2nd Test: Team India Still Searching for a Stable No. 3 Batter After Cheteshwar Pujara
सुदर्शन और करुण - फोटो : ANI
सुदर्शन को लीड्स टेस्ट में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने को कहा गया था। हालांकि, दूसरे टेस्ट में सही प्लेइंग कॉम्बिनेशन की तलाश में उन्हें शामिल नहीं किया गया और करुण नायर को जिम्मेदारी दी गई। इससे पहले जब कोहली खेल रहे थे तो गिल को नंबर तीन स्थान दिया गया था। कोहली के संन्यास लेने पर नंबर चार पर कोहली के स्थान पर गिल को शिफ्ट किया गया और उन्होंने शतक जड़ा। वहीं, रहाणे के नंबर पांच पर पंत पिछले कुछ समय से काफी सफल रहे हैं। हालांकि, गिल के नंबर तीन से हटने के बाद से कोई स्थाई नंबर तीन नहीं मिल पाया है।
India vs England 2nd Test: Team India Still Searching for a Stable No. 3 Batter After Cheteshwar Pujara
गंभीर और गिल - फोटो : BCCI/Twitter
पिछले सात टेस्ट यानी ऑस्ट्रेलिया दौरे से बात करें तो भारत ने पांच खिलाड़ियों को अब तक नंबर तीन पर आजमाया है। इनमें गिल के अलावा देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल, साई सुदर्शन और करुण शामिल हैं। पडिक्कल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में खिलाने के बाद अगले टेस्ट में ड्रॉप कर दिया गया। वहीं, गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट में नंबर तीन पर खेले, लेकिन चौथे टेस्ट में उन्हें बाहर कर दिया गया। चौथे टेस्ट में केएल राहुल को तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करने को कहा गया। फिर कंगारुओं के खिलाफ पांचवें टेस्ट में गिल ने नंबर तीन पर वापसी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs England 2nd Test: Team India Still Searching for a Stable No. 3 Batter After Cheteshwar Pujara
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ANI
फिर इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में सुदर्शन से नंबर तीन पर बल्लेबाजी करवाई गई। फिर दूसरे टेस्ट में करुण नायर तीन नंबर पर उतरे और पहली पारी में 50 गेंद में 31 रन बना सके। 21वीं सदी में टेस्ट में राहुल द्रविड़ और फिर उसके बाद चेतेश्वर पुजारा ने नंबर तीन पर राज किया था। द्रविड़ ने टेस्ट करियर में बनाए 13,288 रन में से 10,524 रन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए बनाए थे। वहीं, उनके उत्तराधिकारी पुजारा ने टेस्ट करियर में बनाए 7195 रन में से 6529 रन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए बनाए। हालांकि, भारत के नए नंबर तीन का इंतजार फिलहाल जारी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed