सब्सक्राइब करें

U19 WC Final: तांबे का एक हाथ से लिया गया वो कैच जिसने पलट दिया पूरा मैच, PHOTOS में देखें जीत के पल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 06 Feb 2022 06:20 AM IST
सार

U19 World Cup Final Photos: रियू अगर कुछ देर और मैदान पर टिक जाते तो इंग्लैंड का स्कोर 200 के पार पहुंच सकता था और ऐसे में भारत को मुश्किलों का सामना करना पड़ता।

विज्ञापन
India vs England Under19 World Cup Final Photos, Winning Moments Photos, Yash Dhull Raj Bawa Nishant Sindhu Ravi Kumar Team India Photos U19 World Cup trophy
भारत बनाम इंग्लैंड अंडर 19 विश्व कप फाइनल मुकाबला - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने इंग्लैंड को फाइनल में हराकर अंडर-19 विश्व कप जीत लिया है। 190 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने छह विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इस मैच में इंग्लैंड के जेम्स रियू ने 95 रन की बेहतरीन पारी खेली।

91 रन पर सात विकेट गंवा चुकी इंग्लैंड की टीम को रियू और जेम्स सेल्स ने मिलकर संभाला और आठवें विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की। दोनों ने मिलकर इंग्लैंड को 184 रन तक पहुंचा दिया था। इसके बाद 44वें ओवर में रवि कुमार गेंदबाजी के लिए आए और इस ओवर की पहली ही गेंद पर रियू ने ऊंचा शॉट लगाया, जो सीधे बाउंड्री लाइन पर खड़े कौशल तांबे के पास पहुंची।
India vs England Under19 World Cup Final Photos, Winning Moments Photos, Yash Dhull Raj Bawa Nishant Sindhu Ravi Kumar Team India Photos U19 World Cup trophy
कौशल तांबे का कैच - फोटो : सोशल मीडिया
बाउंड्री पर मौजूद तांबे ने कैच लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से छूट गई। इसके बाद तांबे ने हवा में उड़कर एक हाथ से कैच लपका। इस मामले में वह भाग्यशाली रहे कि दूसरी कोशिश में गेंद उनके हाथ में आ गई। यह कैच सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

रियू अगर कुछ देर और मैदान पर टिक जाते तो इंग्लैंड का स्कोर 200 के पार पहुंच सकता था और ऐसे में भारत को मुश्किलों का सामना करना पड़ता। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और भारत ने पहले तो राज बावा के पांच विकेट और रवि कुमार के चार विकेट की बदौलत इंग्लैंड को 200 के अंदर ऑलआउट किया। इसके बाद शेख रशीद और निशांत सिंधू के अर्धशतक की बदौलत भारत चैंपियन बना। 
 
India vs England Under19 World Cup Final Photos, Winning Moments Photos, Yash Dhull Raj Bawa Nishant Sindhu Ravi Kumar Team India Photos U19 World Cup trophy
जीत के बाद सेल्फी लेते खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम ने पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया। इससे पहले टीम इंडिया 2000, 2008, 2012 और 2018 में विश्व कप जीत चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
India vs England Under19 World Cup Final Photos, Winning Moments Photos, Yash Dhull Raj Bawa Nishant Sindhu Ravi Kumar Team India Photos U19 World Cup trophy
जीत के बाद ऐसा था कप्तान धुल का रिएक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 44.5 ओवर में 189 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने 47.4 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से निशांत सिंधू 50 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, शेख रशीद ने भी 50 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
India vs England Under19 World Cup Final Photos, Winning Moments Photos, Yash Dhull Raj Bawa Nishant Sindhu Ravi Kumar Team India Photos U19 World Cup trophy
जीत के बाद भारतीय अंडर 19 टीम - फोटो : सोशल मीडिया
यश धुल भी भारत को अंडर-19 विश्व कप दिलाने वाले कप्तानों की खास लिस्ट में शामिल हो गए। उनसे पहले मोहम्मद कैफ (2000), विराट कोहली (2008), उन्मुक्त चंद (2012) और पृथ्वी शॉ (2018) की कप्तानी में भारत ने विश्व कप जीता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed