{"_id":"60224b1c2e5b0a45f41bd576","slug":"india-vs-england-virat-kohli-says-not-much-happening-in-the-first-two-days-with-the-ball","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvENG: शर्मनाक हार के बाद क्या बोले कोहली, बताया यहां हुई सबसे बड़ी चूक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvENG: शर्मनाक हार के बाद क्या बोले कोहली, बताया यहां हुई सबसे बड़ी चूक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 09 Feb 2021 02:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड ने मंगलवार को पहले टेस्ट के पांचवें दिन भारत को 227 रन से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने जो रूट (218) के दम पर 578 रन बनाए। जवाब में भारत अपनी पहली पारी में 337 रन ही बना सका। इस तरह मेहमान टीम को 241 रन की बढ़त मिली।
2 of 4
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : twitter@ICC
वहीं, इंग्लैंड की दूसरी पारी 178 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से आर अश्विन ने 61 रन देकर छह विकेट चटकाए। इसी के साथ भारत को जीत के लिए 420 रन का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 192 रन पर ही सिमट गई। कप्तान कोहली ने दूसरी पारी में 72 रन बनाए। इसके अलावा शुभमन गिल ने 50 रनों का योगदान दिया। आइए जानते हैं हार के बाद कप्तान कोहली ने क्या कहा?
3 of 4
विराट कोहली
- फोटो : social media
पहले टेस्ट में मिली हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने विकेट को धीमा बताया। उन्होंने कहा, 'विकेट धीमा था, शुरुआती दो दिन में कुछ नहीं हुआ, पिच बल्लेबाजी के अनुकूल थी। इंग्लैंड ने विपरित मौसम में भी धैर्य बनाए रखा, वो क्रीज पर टिके रहे। हमने दूसरी पारी में हुई गलतियों से सीखा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली
- फोटो : twitter
विराट ने आगे कहा, 'टेस्ट क्रिकेट मुश्किल प्रारूप है और वह हमसे बेहतर तरीके से तैयार थे। पूरे टेस्ट में इंग्लैंड हमसे ज्यादा प्रोफेशनल तरीके से खेला और हमसे बेहतर रहा। इसमें कोई संदेह नहीं है, हम मेहमान टीम पर दबाव नहीं बना पाए। हम इस हार पर कोई बहाना नहीं बनाएंगे। मगर अगले तीन टेस्ट मैचों में मुंहतोड़ जवाब देंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।