फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs PAK Asia Cup Playing 11: कार्तिक का बाहर बैठना तय, बाबर की चिंता गेंदबाजी, जानें संभावित प्लेइंग-11

Sun, 28 Aug 2022 11:39 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: रोहित राज Updated Sun, 28 Aug 2022 11:39 AM IST
सार

India vs Pakistan Asia Cup T20 2022 Playing 11 Prediction:  पाकिस्तान की मुख्य समस्या तेज गेंदबाजी है। शाहीन अफरीदी के बाद मोहम्मद हसनैन टीम से बाहर हो चुके हैं। उनके स्थान पर हसन अली को टीम में जोड़ा गया है। हालांकि, उनका पहले मैच में खेलना मुश्किल है।

विज्ञापन
Ind vs Pak Asia Cup T20 2022 Dream 11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi
रोहित शर्मा और बाबर आजम - फोटो : अमर उजाला
एशिया कप के दूसरे दिन रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। इसी मैदान पर पिछले साल दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप के दौरान आमने-सामने हुई थी। तब टीम इंडिया को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान ने पहली बार किसी वर्ल्ड कप में भारत को हराया था। रोहित शर्मा की नजर उस मैच में मिली हार का बदला लेने पर है। इस महामुकाबले से पहले दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 को लेकर चर्चा हो रही है।
Ind vs Pak Asia Cup T20 2022 Dream 11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की बात करें टीम में आठ खिलाड़ी तय हैं। कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार का खेलना तय है। विकेटकीपर में रोहित शर्मा को ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से किसी एक चुनना है। पंत का पलड़ा यहां भारी है।

क्या बतौर बल्लेबाज खेलेंगे कार्तिक?

Ind vs Pak Asia Cup T20 2022 Dream 11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi
ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक बतौर बल्लेबाज टीम में खेल सकते हैं, लेकिन उसके लिए रोहित को दीपक हुड्डा को बाहर करना पड़ा सकता है। हुड्डा का पिछले दिनों प्रदर्शन शानदार रहा है। वह टीम के लिए लकी चार्म भी साबित हुए हैं। उन्होंने अब तक जीतने भी इंटरनेशनल मैच खेले हैं, उनमें टीम इंडिया नहीं हारी है। हुड्डा और कार्तिक को रविचंद्रन अश्विन से भी टक्कर मिलेगी। अगर रोहित अतिरिक्त गेंदबाज के साथ उतरना चाहेंगे तो अश्विन को मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेश और अर्शदीप में से कौन?

Ind vs Pak Asia Cup T20 2022 Dream 11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi
अर्शदीप सिंह और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
गेंदबाजी में भुवनेश्वर का साथ देने के लिए हार्दिक पांड्या है, लेकिन टीम इंडिया एक और विशेषज्ञ तेज गेंदबाज टीम में रखना चाहेगी। ऐसे में अर्शदीप सिंह और आवेश खान में से किसी एक एक मौका दिया जा सकता है। अर्शदीप भारतीय टीम में शामिल इकलौते बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। वह डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हैं। आवेश के ऊपर उनका पलड़ा भारी दिख रहा है। हालांकि, रोहित छठे गेंदबाज के तौर पर आवेश को भी टीम में शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

गेंदबाजी आक्रमण को लेकर फंसे बाबर

Ind vs Pak Asia Cup T20 2022 Dream 11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi
बाबर आजम और सकलैन मुश्ताक - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान की बात करें तो उसकी मुख्य समस्या तेज गेंदबाजी है। शाहीन अफरीदी के बाद मोहम्मद हसनैन टीम से बाहर हो चुके हैं। उनके स्थान पर हसन अली को टीम में जोड़ा गया है। हालांकि, उनका पहले मैच में खेलना मुश्किल है। ऐसे में पाकिस्तान की टीम हारिस रउफ और नसीम शाह के साथ शाहनवाज दहानी को प्लेइंग-11 में रख सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed