सब्सक्राइब करें

INDvsSA: कोच रवि शास्त्री ने दिया शिखर को गुरु मंत्र, पहले टी-20 में क्या रन बरसाएगा गब्बर का बल्ला

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 15 Sep 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
India vs South Africa Coach Ravi Shastri and Shikhar Dhawan bond ahead of 1st T20 See pic
शिखर धवन-रवि शस्त्री - फोटो : social Media

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला में शुरू होने वाली टी-20 सीरीज से पहले टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। शिखर और शास्त्री दोनों ही टीम इंडिया की नई स्पॉन्सर वाली टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं औैर काफी गंभीर चर्चा करते हुए दिख रहे हैं।

Trending Videos
India vs South Africa Coach Ravi Shastri and Shikhar Dhawan bond ahead of 1st T20 See pic
शिखर धवन-रवि शस्त्री - फोटो : social Media

टीम इंडिया तीन मैच की टी-20 सीरीज का पहला मैच खेलने पहाड़ों के बीच बसे धर्मशाला गई है। जहां पर रवि शास्त्री ने शिखर धवन के साथ बातचीत करते हए एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ शास्त्री ने कैप्शन लिखा कि, कॉफी, पहाड़, क्रिकेट और शिखर के साथ बातचीत।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs South Africa Coach Ravi Shastri and Shikhar Dhawan bond ahead of 1st T20 See pic
शिखर धवन - फोटो : social Media

मालूम हो कि, शिखर धवन इन दिनों खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। वेस्टइंडीज का दौरा उनके लिए खास नहीं रहा, शिखर के बल्ले से तीन टी-20 मैचों में सिर्फ 26 रन निकले थे। जबकि दो वनडे मैचों में वह कुल 38 रन बना पाए थे। जो पूरी टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है। भारतीय टीम अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी में जुट गई। ऐसे में टीम के सलामी बल्लेबाज का फॉर्म में ना होना टीम मैनेजमेंट के माथे पर चिंता की लकीरें उकेर रही हैं।

India vs South Africa Coach Ravi Shastri and Shikhar Dhawan bond ahead of 1st T20 See pic
शिखर धवन - फोटो : social Media

धवन को मौजूदा फॉर्म को लेकर शायद कोच शास्त्री उनसे गंभीर बातचीत करते हुए दिख रहे हैं। टीम के चयनकर्ताओं ने ये साफ कर दिया है कि टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए टीम में युवाओं के ज्यादा मौके दिए जाएंगे। ऐसे में यदि धवन इस सीरीज में लय में नहीं लौटते हैं, तो टीम इंडिया से उनका पत्ता कट सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed